बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की इस वर्ष बड़ी रिलीज, ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान । आमिर खान फिल्म की शूटिंग के लिए जोधपुर आएंगे।
मिस्टर परफैक्शनिस्ट के नाम से मशहूर सुपरस्टार आमिर खान यशराज बैनर्स के तले आदित्य चौपड़ा के प्रोडक्शन में बन रही विजयकृष्ण आचार्य लिखित व निर्देशित फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तानÓ की शूटिंग के सिलसिले में 5 मार्च को कल्चरल कैपिटल सिटी जोधपुर आएंगे। हालांकि आमिर खान मंगलवार को जोधपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की वजह से वे जोधपुर नहीं आ सके थे। इस फिल्म की आखिरी चरण की शूटिंग अगले महीने के अंत तक राजस्थान में होगी।
बिग बी और आमिर खान पहली बार साथ- साथ
मेगा स्टारर इस फिल्म बिग बी अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की इन दिनों मेहरानगढ़ के रैम्पार्ट, चिडि़यानाथ जी की धूणी व चोखेलाव महल के पास अलग-अलग जगह शूटिंग की जा रही है।
विदेश जा रहा हूं : आमिर खान
आमिर खान ने हाल ही में संवाददाताओंं से कहा था कि मैं कुछ दिनों के लिए विदेश जा रहा हूं। एक बार मैं वापस आ गया हूँ, हम राजस्थान में शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म मार्च के अंत तक पूरी हो जाएगी। संवाददाताओं ने उनसे इस फिल्म की स्थिति के बारे में पूछा था।
फिल्म कास्ट एंड क्रू
बिग बी अमिताभ बच्चन,आमिर खान, कटरीना कैफ,जैकी श्रॉफ फातिमा सना शेख व शशांक अरोड़ा जैसे फनकारों से सजी इस फिल्म में अजय अतुल ने संगीत दिया है। वहीं सिनेमेटोग्राफी मनुश नंदन की है। फिल्म यूनिट के अनुसार यह फिल्म इस साल दीपावली तक रिलीज होने की संभावना है।
मेहरानगढ़ दुर्ग में लगे सूर्यवंशी राजाओं के कटआउट
फिल्म 'ठग्स आफ हिंदुस्तानÓ की शूटिंग के लिए मेहरानगढ़ दुर्ग के रैम्पार्ट पर शाही शामियाने का सेट और सूर्यवंशी राजाओं के विशाल कटआउट लगाए गए। मेहरानगढ़ के चोखेलाव बाग के सामने चिडि़यानाथ धूणी के पास मैदान में फाइट और भीड़ के कुछ भावपूर्ण दृश्य शूट किए गए। भीड़ जुटाने के लिए जोधपुर के आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों को बुलाया गया था। मंगलवार देर शाम शुरू हुई शूटिंग में फिल्म की प्रमुख कलाकार फातिमा सना शेख, अभिनेता रोनित रॉय, पाकिस्तानी अभिनेत्री खालिदा पर कुछ दृश्य फिल्माए गए।
रोनित रॉय और नीलमसिंह पर सीन शूट किए
'ठग्स आफ हिंदुस्तान फिल्म की शूटिंग के लिए अदाकार रोनित रॉय व उनकी पत्नी अदाकारा नीलमसिंह हाल ही में जोधपुर पहुंचे थे।
किले की लोकेशन में सीन कैमरे में कैद
'फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तानÓ की शूटिंग सोमवार को जोधपुर के मेहरानगढ़ में शुरू हो गई थी। फिल्म की कलाकार फातिमा सना शेख, अभिनेता रोनित रॉय, पाकिस्तानी अभिनेत्री खालिदा, अभिनेता शरद जोशी पर कुछ सीन फिल्माए गए थे। सोमवार को शूट से पहले फिल्म के निर्माता विजयकृष्ण आचार्य ने रिहर्सल के बाद कलाकारों को सीन समझाए थे। चोखेलाव बाग के सामने मैदान में लाइट.. कैमरा.. एक्शन के बाद घोड़ों के साथ कलाकारों के कुछ सीन शूट किए गए।
रोनित रॉय 24 फरवरी को जोधपुर पहुंचे
अभिनेता रोनित रॉय 24 फरवरी को जोधपुर पहुंचे थे।ं एयरपोर्ट पहुंचने पर फैंस ने उनके साथ सेल्फ ी ली थी। वे भी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग के लिए जोधपुर आए हैं। रोनित रॉय भारतीय फिल् म और टेलीविजन अभिनेता हैं जो कि अपने किरदारों के डी पाठक, रिषभ बजाज, मिहिर वीरानी व अपराजित देब के रूप में जाने जाते हैं। वे अभी सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले हिन्दी सीरियल अदालत में के डी पाठक और इतना करो ना मुझे प्यार में डॉ. नचिकेत खन्ना के किरदार में नजर आ रहे हैं। उन्हें कई बार कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
...........................................................
जोधपुर से बॉलीवुड रिपोर्ट : एम आई जाहिर