जोधपुर

रोबोटिक्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन

स्थानीय लाचू महाविद्यालय में शनिवार को रोबोटिक्स तथा कॉशियास मशीन विषय पर कार्यशाला व सेमीनार का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Feb 24, 2024
रोबोटिक्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन
रोबोटिक्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन


जोधपुर.

स्थानीय लाचू महाविद्यालय में शनिवार को रोबोटिक्स तथा कॉशियास मशीन विषय पर कार्यशाला व सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यशाला का निर्देशन आईआईटी जोधपुर के सहायक आचार्य डा. जयंत कुमार ने किया । इस कार्यशाला में एमएससी भौतिक शास्त्र, एमसीए तथा बीएससी अंतिम वर्ष के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रोहित कुमार जैन ने रोबोटिक्स जैसे प्रासंगिक विषय पर आयोजित कार्यशाला को विद्यार्थियों के तकनीकी एवं बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया । कार्यशाला के प्रारंभ में मोबाइल रोबोट के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। भौतिक शास्त्र विभाग के डाॅ धीरज सक्सेना ने बताया कि कार्यशाला में विद्यार्थियों को ओपन सोर्स माइक्रो कंट्रोलर बोर्ड पर मोटर कंट्रोल, इनपुट-आउटपुट एवं इंटरफेसिंग की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक जानकारी दी गई । कार्यशाला में एआई द्वारा निर्मित इंटेलीजेंस व कॉशियास मशीनों के बारे में भी बताया गया। अंत में डा. जयंत कुमार ने प्रतिभागियों कि जिज्ञासा का समाधान किया ।

Published on:
24 Feb 2024 09:37 pm
Also Read
View All
जोधपुर से वैष्णोदेवी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे कटरा तक दौड़ेगी ट्रेन, जम्मूतवी उतरने का झंझट खत्म

Exclusive: भगत की कोठी में 400 करोड़ की लागत से बनेगा मेगा कोचिंग टर्मिनल, 6 प्लेटफॉर्म समेत मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

जोधपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड लॉटरी ने बदली सियासी बिसात, कई पुराने दिग्गजों की चुनावी जमीन खिसकी

जोधपुर नगर निगम चुनाव: आरक्षण लॉटरी संपन्न, 34 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, जानें किस वार्ड में क्या है स्थिति?

Rajasthan News : भंवरी देवी की छोटी बेटी ने तुड़वाया 10 दिनों से जारी अनशन, न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना, जानें ‘हत्याकांड’ का लेटेस्ट अपडेट