कानपुर

पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, जा रही थी महाराजगंज जेल

पूर्व विधायक इरफान सोलंकी से मिलने जा रही उनकी मां सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। आगे चल रहे ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। एयर बैग खुलने के कारण सभी सुरक्षित है।

2 min read
Nov 05, 2024

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां सड़क दुर्घटना में घायल हो गई‌। घटना के समय वह जेल में बंद अपने पुत्र से मिलने जा रही थी। जो इस समय महाराजगंज जेल में बंद है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें 18 टांके लगाए जाने की जानकारी हुई है। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी सीसामऊ विधानसभा से चुनाव लड़ रही है। घटना की जानकारी मिलते अपनों में हड़कंप मच गया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के सीसामऊ से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां खुर्शीदा बेगम अपनी दो भतीजियों जरा और जाबिया के साथ महाराजगंज जेल जा रही थी। जहां पर इरफान सोलंकी बंद है। अभी वह बस्ती जिले में पहुंची थी कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। लेकिन एयरबैग के खुल जाने से पीछे बैठी खुर्शीदा बेगम, जरा और जाबिया सुरक्षित बच गई। जिन्हें स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खुर्शीदा बेगम को सर में चोटें लगी है।

दुर्घटना के बाद कानपुर वापस

घटना के संबंध में अरशद सोलंकी ने बताया कि खुर्शीदा बेगम को सर पर चोट लगी है। जारा और जाबिया भी घायल है घटना के बाद सभी वापस कानपुर आ गए हैं। जो खतरे से बाहर हैं। ‌जाजमऊ थाना क्षेत्र में आगजनी के मामले में इरफान सोलंकी को एमपी एमएलए कोर्ट ने सजा सुनाई है। इसके बाद से वह लगातार महाराजगंज जेल में बंद है। उनकी विधानसभा की सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। जिसकी जगह अब सीसामऊ विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है। जहां से उनकी पत्नी नसीम सोलंकी चुनाव लड़ रही है।

Updated on:
05 Nov 2024 12:18 pm
Published on:
05 Nov 2024 10:18 am
Also Read
View All

अगली खबर