कानपुर

भगवान शिव ने राहुल को दिया ज्ञान, कांग्रेस की नैया पार लगाएंगे श्रीराम

16 सितंबर को कांग्रेस नगर व ग्रामीण कमेटी की तिलकहॉल में बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के पत्र पर करना होगा अमल, गली-मोहल्लों में श्रीराम के नाम की कांग्रेसी निकालेंगे प्रभातफेरी

3 min read
Sep 17, 2018
भगवान शिव ने राहुल को दिया ज्ञान, कांग्रेस की नैया पार लगाएंगे श्रीराम

कानपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल एड़ी-चोटी का जोर लगाए हैं। यूपी में खोई जमीन को पाने के लिए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है और बीजपी को मात देने के लिए हिन्दुत्व के बल पर 2019 का दंगल फतह करने के लिए जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के आदेश के बाद रविवार को कानपुर नगर व देहात के कांग्रेसी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्षद व पूर्व जनप्रतिनिधियों के अलावा संगठन से कार्यकर्ताओं की एक बैठक तिलकाहॉल में बुलाई गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री ने कांग्रेसियों को पार्टी हाईकमान के द्धारा भेजे गए पत्र के बारे में अवगत कराया। जिसमें कहा गया है कि एक माह के अंदर वार्ड से लेकर बूथों पर सदस्यों की नियुक्ति करनी है। साथ ही वार्ड, गांव, कस्बा आर मोहल्लों में माह में एक दिन चौपाल लगाना है। इसमें क्षेत्र के बुद्धजीवी वर्ग, समाजसेवी, डॉक्टर, मास्टर और जर्नलिस्ट को बुलाना है और उनकी राय जाननी है। साथ ही हरदिन भगवान श्रीराम के नाम की प्रफातफेरी निकाल ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की विचारधारा के बारे में अवगत कराना है।

तिकलहॉल में चली बैठक
उत्तर प्रदेश से कांग्रेस पूरी तरह से उखड़ चुकी है और सूबे में फिर से पैर जमाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और नवनिर्वाचित टीम बीजेपी को चुनाव में मात देने के लिए उसके बनाए रास्ते पर चल पड़ी है। गुजरात चुनाव में हिंदुत्व कार्ड की झलक दिखाने के बाद अब 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी यहीं रणनीति अपनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। कांग्रेस ये जानती है कि उत्तर प्रदेश की सियासत में राम नाम लेकर दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए दो अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ’अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाएगी। इसके बाद से कांग्रेसी गांव, मोहल्लों, कस्बों और वार्डो में प्रभातफेरी निकालेंगे और जयश्रीरम के नारे लगाएंगे। नगर अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पत्र के बारे में पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए इस पर अमल करने का आदेश दिया है।

पत्र के बाद हरकत में आए कांग्रेसी
प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कानपुर नगर कमेटी को पत्र भेजकर राहुल गांधी की बात कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई है। रविवार को बैठक के दौरान जिले के सभी कांग्रेसी तिलकहॉल में मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायवाल भी मौजूद थे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को भावी चुनौतियों को संबल बनाकर संगठित शक्ति से मुकाबला करने के प्रण जुटने का आवह्न किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम देश के 125 करोड़ लोगों के दिल में बसते हैं। वो सिर्फ बीजपी के ईश्वर नहीं हैं, बल्कि सबके प्रिय हैं। बीजेपी ने झुठ बोलकर सत्ता पाई है और हमें इनकी पोल जनता के बीच जाकर खोलनी है। अगर हम यह करने में कामयाब रहे तो 2019 कांग्रेसियों का होगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि हम गांधी को मानने वाले लोग हैं और गांधी जयंती से एक दिन पहले मेस्टन रोड से फूलबाग तक गांधी संकल्प यात्रा निकाल मोदी सरकार की रवानगी की शुरूआत करेंगे।

रामधुन गाएंगे कांग्रेसी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने सभी जिला स्तर की कमेटियों को चिट्ठी लिखी है कि 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे राज्य में रामधुन गाएंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता को शामिल होना है। राज बब्बर ने पत्र पत्र लिखकर कहा है कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। कार्यकर्ता पूरे हफ्ते अपने इलाकों में प्रभातफेरी लगाएंगे और रामधुन का जाप करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता शपथ भी लेंगे। साथ ही 2014 लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए वादों की याद जनता को दिलाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यह भी कहा गया है कि वो धर्मस्थलों में जाएं और महंत और पुजारियों से उनकी राय लेकर प्रदेश कार्यालय भिजवाएं।

कमलनाथ के बयान के बाद याद आए राम
कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने गाय के मुद्दे पर बीजेपी को पटखनी देने के लिए बड़ा ऐलान कर दिया। कमलनाथ ने एक सभा में कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो हर पंचायत में एक गौशाला खोलेंगे और रामपथ को आगे बढ़ाएंगें। सिर्फ इतना ही नहीं कमलनाथ ने इसके बाद ट्वीट कर भी कहा कि हर पंचायत में गौशाला खोलना सिर्फ घोषणा नही बल्कि उसका वचन पत्र है। इसी के बाद कांग्रेस ने अपने ट्रैक बदल लिया है और ख्ुद को बीजेपी से ज्यादा रामभक्त बनाने के लिए जुट गई है। ख्ुद राहुल गांधी अमरनाथ की यात्रा के अलावा कई मंदिरों में जा रहे हैं और लोगों से मिलकर उन्हें जनेऊधारी बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें

IIT Kanpur को राहत, रैंक लिस्ट को दोबारा जारी करने के फैसले पर रोक
Published on:
17 Sept 2018 10:26 am
Also Read
View All