करौली

यहां बूंद-बूंद पानी की कीमत इतनी कि सुबह उठते ही लोगों की इसके लिए भागदौड़ शुरू हो जाती है, टैंकर जहां भी मिलें वो बढ़ी कीमत पर भी खरीद लेते हैं

आमजन वर्षों से जलसंकट की समस्या से जूझ रहे हैं...
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 1:02 AM IST
water problem
छह दशक से पेयजल योजना के इंतजार में ग्रामीण

करौली.
गोठरा क्षेत्र के लोग वर्षों से जलसंकट की समस्या से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सुबह उठते ही पानी के लिए भागदौड़ शुरू हो जाती है।

कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। गर्मी ही नहीं सर्दी के दिनों में भी पानी की समस्या रहती है।गर्मी में तो बूंद-बंूद पानी के लिए मोहताज होना पड़ता है।टैंकरों से भी सुचारु रूप से जलापूर्ति नहीं होती। पर्याप्त टैंकर नहीं पहुंचने से किसी को पानी मिलता है किसी को नहीं। वैद्य गली, प्रजापत मौहल्ला, पुरानी अग्रवाल वाली गली, घट्ट चौराहे तहसील के पीछे आदि जगहों पर हमेशा पानी की समस्या रहती है।

हैण्डपम्पों पर नहीं ध्यान
क्षेत्र में अनेक हैण्डपम्प है, लेकिन सभी खराब पड़े हैं। इनको सुधरवाने की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। वर्षोंे से खराब पड़े हैण्डपम्पों से समाजकंटक उपकरण निकालकर ले जा चुके हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यदि ये हैण्डपम्प सुधर जाए तो काफी हद तक पानी की समस्या दूर हो सकती है।

अवैध कनेक्शन- लीकेजों से परेशानी
अवैध कनेक्शन और लीकेज भी जलापूर्ति में बाधा बने हुए हैं। वर्षों पुरानी लाइनों में कई जगह लीकेज से पानी व्यर्थ बह जाता है, जिससे सभी लोगों को समान रूप से पानी नहीं मिल पाता। लीकेजों के कारण दूषित जल भी आता है। वहीं अवैध कनेक्शन कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं। अवैध कनेक्शनधारियों के कारण वास्तविक उपभोक्ताओं के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है।

फ्लोराइड से बीमारी का अंदेशा
क्षेत्र के पेयजल में फ्लाराइड की मात्रा भी बीमारी को न्योता दे रही है। सपोटरा के वैद्य गली, प्रजापत मोहल्ला, पुरानी अग्रवाल वाली गली, घट्ट चौराहे तहसील के पीछे आदि आदि में पेयजल में फ्लोराइड आता है। लोगों का कहना है कि इस बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन पानी की जांच कराकर फ्लोराइड से मुक्ति के प्रयास नहीं किए जाते।

कार्रवाई की जाएगी।
फ्लोराइड युक्त जल से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।अवैध नल कनेक्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
— रामलाल मीणा जेईएन, सपोटरा।
.....

Published on: