एक ही परिवार के 8 सदस्य फूड फाइजनिंग का शिकार 

स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शिवराजपुर के एक ही परिवार के 8 सदस्य फूड पाइजनिंग का शिकार हो गए है।
less than 1 minute read
• •
Jan 14, 2017
marig
marig
कटनी. स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शिवराजपुर के एक ही परिवार के 8 सदस्य फूड पाइजनिंग का शिकार हो गए है। हालत गंभीर होने पर सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकरी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10 बजे के लगभग काजी पिता भैयालाल 2 साल, सुखलाल पिता भैयालाल कोल 85 साल, भैयालाल पित फग्गू 28 साल, कांतीबाई पिता फग्गू 25 साल, अनीता पति भैयालाल 25 साल, ममता पति सुखलाल 26 साल, सुरेश पिता सुखलाल 35 साल और रंफीत पति सुखलाल 30 साल आटे में कोदव को मिलाकर उसकी रोटी खाई, लेकिन वह पचा नहीं हुई।

जिसके बाद सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर रात 10 बजे के लगभग सभी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर भर्ती कर डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। सभी की हालत में सुधार है।

Published on:
14 Jan 2017 07:52 am