पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल 

बरही के खन्ना बंजारी की घटना, उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही ले जाया गया है

less than 1 minute read
Jan 18, 2017
car
car
कटनी। थाना क्षेत्र बरही के अंतर्गत आने वाले खंन्ना बंजारी के पास एक मारूति वेन मंगलवार रात 9.30 बजे के लगभग पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन लोगों में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही ले जाया गया है।
बरही थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने बताया कि विजयराघवगढ़ निवासी मोहम्मद इशराद, संदीप बारी और राहुल नामदेव तीनों कार क्रमांक एमपी-09-डीके 4794 में सवार होकर विजयराघवगढ़ जा रहे थे। इस दौरान खंन्ना बजारी के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें संदीप बारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि मोहम्मद इशराद और राहुल नामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची बरही पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
18 Jan 2017 07:54 am