खंडवा

Love Jihad: अपहरणकर्ता से आदिवासी नाबालिग को कराया मुक्त

बुर्का पहनाकर नाबालिग को ले जा रहा था अपहरणकर्ता रशीदतीन माह पूर्व रहटगांव थाना क्षेत्र से किया था अपहरण
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2021, 12:34 AM IST
Feature image

खंडवा . पुलिस की सतर्कता से रहटगांव थाना क्षेत्र से आदिवासी नाबालिग के अपहरण करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग के अपहरणकर्ता आरोपित से मुक्त कराकर मामला रहटगांव पुलिस के सुपर्द किया। आरोपित नाबालिग को बुर्का पहनाकर तहसील कार्यालय के समीप से ले जा रहा था। सूचना पर पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाने लाने पर खुलासा हुआ। रहटगांव थाना प्रभारी मनोज उइके, एएसआइ एके मालवीय ने हरसूद थाने पंहुचकर आरोपित को हिरासत में लिया।

तीन माह पहले अपरहरण
जानकारी के अनुसार करीब तीन माह पूर्व रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झिरी से आदिवासी नाबालिग के अपहरण का आरोपित रशीद खान पुत्र नूर खान निवासी सिराली ने अपहरण कर फरार हो गया था। शुक्रवार देर शाम आरोपित नाबालिग को बुर्का पहनाकर ले जा रहा था। तभी लोगो को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाकर आरोपित को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। जिसमें नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने मामले की तत्काल रहटगांव पुलिस को सूचना देकर आरोपित रशीद से नाबालिग को मुक्त कराया। तथा आरोपित को रहटगांव पुलिस के सुर्पद किया।

गिरफ्तार आरोपित पर अपराध दर्ज
रहटगांव थाना प्रभारी मनोज उइके ने बताया कि आरोपित रशीद खान पर अपराध क्रमांक 84/2021 धारा 363 का मामला दर्ज है। आरोपित पर धारा 376 2 एन, 372 पास्को एक्ट, 5/6 ,3,2 (5) एससीएसटी एक्ट तथा मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को पूछताछ के बाद न्यायालय पेश किया जाएगा।

संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक से पूछताछ पर नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया। अन्य थाना क्षेत्र में मामला होने से रहटागांव पुलिस के सुपर्द किया गया।
ईश्वर सिंह, टीआई हरसूद

Published on: