कोलकाता

टीएमसी के 41 विधायक हमारे सम्पर्क में : विजयवर्गीय

- राज्य के भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का दावा, पाला बदल लिया तो गिर जाएगी राज्य सरकार
less than 1 minute read
टीएमसी के 41 विधायक हमारे सम्पर्क में : विजयवर्गीय
टीएमसी के 41 विधायक हमारे सम्पर्क में : विजयवर्गीय

कोलकाता. विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच लगातार बयानबाजी चल रही हैं। इसी क्रम में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि टीएमसी के 41 विधायकों की सूची हमारे पास है जो बीजेपी में आना चाहते हैं। अगर ये लोग भाजपा में आए तो राज्य सरकार गिर जाएगी। गुरुवार को विजयवर्गीय ने कहा कि जिन विधायकों की हमारे पास सूची है, अगर उन्हें मैं भाजपा में शामिल कर लूं, तो बंगाल में सरकार गिर जाएगी। अभी हम देख रहे हैं कि किसे लेना है और किसे नहीं। छवि खराब वालों को हम पार्टी में शामिल नहीं करेंगे। इससे सभी को यह लग रहा है कि राज्य की टीएमसी सरकार जा रही है।
इससे पहले पश्चिम बंगाल के खाद्य और आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा था कि बीजेपी के 6 से 7 सांसद जल्द ही टीएमसी में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी में गए कई लोग वापसी के लिए टीएमसी से सिफारिश कर रहे हैं, लेकिन आखिरी फैसला पार्टी प्रमुख ममता दीदी के हाथ में हैं, उनकी हां पर ही आगे का कदम उठाया जाएगा।

Published on:
15 Jan 2021 06:36 pm
Also Read
View All
Abhishek Banerjee PA: होर्डिंग विवाद में अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय को फिर नोटिस, 7 सितंबर को पुलिस करेगी पूछताछ

‘राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाना जरूरी है,बच्चों को गुमराह किया जा रहा है’, बंगाल में RSS द्वारा चलाए जाने वाले एक हजार स्कूल खोलने पर अग्निमित्रा पॉल ने दिया बयान

खतरनाक समुद्री इलाकों में भारतीय नाविकों पर अब रहेगी ‘डिजिटल नजर’, DGMA ने लॉन्च किया नया ट्रैकिंग सिस्टम

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ममता बनर्जी पर तंज, ‘वरदान-श्राप दे पाता तो पाकिस्तान को भस्म कर देता’

Dhirendra Shastri: बंगाल में गीता पाठ के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने रखीं 3 मांगें, बोले- गलियों में दंगे नहीं, हर-हर गंगे होना चाहिए