कोलकाता

लोन के 3.58 लाख मांगने पर बैंककर्मी को टुकड़ों में काट डाला

- बैंक कर्मी पार्थ चक्रवर्ती हत्याकांड की गुत्थी सुलझी - मुख्य आरोपी शेख शमशु²ीन गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 10:23 PM IST
Kolkata west Bengal
लोन के 3.58 लाख मांगने पर बैंककर्मी को टुकड़ों में काट डाला

हावड़ा

बंधन बैंक की सलप शाखा में रिकवरी एजेन्ट के रूप में कार्यरत पार्थ चक्रवर्ती की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस ने काटालिया से मुख्य आरोपी शेख शमसु²ीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को उसे हावड़ा कोर्ट में पेश किया गया कोर्ट ने उसे 12 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। शमसु²ीन ने बंधन बैंक से 3.58 लाख रुपए ऋण लिया था। ऋण के संबंध में वसूली के लिए पार्थ चक्रवर्ती ने फोन किया था उसकी पत्नी से बातचीत भी हुई थी। पार्थ चार जगह से रुपए वसूल कर शेख शमसु²ीन के कारखाने सह घर के पास पहुंचा। पीछे के रास्ते से शमसु²ीन ने उसे बुला लिया और एक कमरे में ले गया। उसके सिर पर भारी चीज से वार कर हमला कर दिया। वह बेहोश होकर गिर गया। भुजाली से टुकड़े-टुकड़े कर कहीं धड़ तो कहीं सर फेंक दिया। राघवपुर में एक टुकड़ा, अंकुरहाटी के समीप दूसरा टुकड़ा फेंक दिया ताकि उसकी पहचान नहीं हो पाए। शमसु²ीन से पार्थ चक्रवर्ती ऋण के रुपए बार बार मांगता था। इससे नाराज होकर उसने पार्थ की नृशंस हत्या की। शमसु²ीन के घर से पार्थ की ओर से वसूले गए रुपए बरामद किए गए। पुलिस का अनुमान है कि पार्थ की हत्या में शमसु²ीन के अलावा अन्य युवकों का भी हाथ है। पुलिस उनके बारे में पता लगा रही है।

--
बोरे में मिले कपड़े से मिला सुराग

जिस बोरे में टुकड़े-टुकड़े कर पार्थ के शव को फेंका था उसमें बरामद कुछ कपड़ों से शमसु²ीन का सुराग मिला। पार्थ चक्रवर्ती के मोबाइल का अंतिम टॉवर भी उसके घर के आस पास दिखा रहा था। पार्थ ने कहा था कि शमसु²ीन के यहां से वह रुपए लेकर ही आएगा। कडिय़ों को जोड़ते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान की।

Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य