कोलकाता

दिनेश बजाज बने पश्चिम बंग हिन्दी एकेडमी के वाइस चेयरपर्सन

बजाज टीएमसी नेता एवं पूर्व विधायक हैं
less than 1 minute read
दिनेश बजाज बने पश्चिम बंग हिन्दी एकेडमी के वाइस चेयरपर्सन
दिनेश बजाज बने पश्चिम बंग हिन्दी एकेडमी के वाइस चेयरपर्सन

कोलकाता. पश्चिम बंग हिन्दी एकेडमी का वाइस चेयरपर्सन टीएमसी नेता दिनेश बजाज को बनाया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना व सांस्कृतिक मामलों के विभाग के अनुसार पश्चिम बंग हिन्दी एकेडमी के गठन में कुछ सदस्यों को शामिल किया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार के सेक्रेटरी पियाली सेनगुप्ता, नवान्न के हवाले से 18 जनवरी को जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। इसके मुताबिक पश्चिम बंग हिन्दी एकेडमी का वाइस चेयरपर्सन पूर्व विधायक व टीएमसी नेता दिनेश बजाज और डॉ. विद्यानंद झा को बनाया गया है।

शिविर 65 यूनिट रक्त संग्रह

शहीद भगत सिंह अनुशीलन केन्द्र ने 17 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम कॉ-ओर्डिनेटर सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि संस्था में पिछले 15 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नारकेलडांगा के निकट स्थित षष्ठीतल्ला में सुबह 9 बजे शुरू हुए रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। भाजपा नेता भारती घोष, उत्तर कोलकाता के भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुशल पांडे, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश पांडे, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल सोनकर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, कोलकाता नगर निगम वार्ड कॉ-ओर्डिनेटर विजय ओझा, पार्थो चौधरी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका टिबडेवाल, बेलियाघाटा उत्तर मंडल अध्यक्षा मनजिंदर कौर सहित सैकड़ों उपस्थित थे।

Published on:
19 Jan 2021 08:12 pm
Also Read
View All
Abhishek Banerjee PA: होर्डिंग विवाद में अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय को फिर नोटिस, 7 सितंबर को पुलिस करेगी पूछताछ

‘राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाना जरूरी है,बच्चों को गुमराह किया जा रहा है’, बंगाल में RSS द्वारा चलाए जाने वाले एक हजार स्कूल खोलने पर अग्निमित्रा पॉल ने दिया बयान

खतरनाक समुद्री इलाकों में भारतीय नाविकों पर अब रहेगी ‘डिजिटल नजर’, DGMA ने लॉन्च किया नया ट्रैकिंग सिस्टम

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ममता बनर्जी पर तंज, ‘वरदान-श्राप दे पाता तो पाकिस्तान को भस्म कर देता’

Dhirendra Shastri: बंगाल में गीता पाठ के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने रखीं 3 मांगें, बोले- गलियों में दंगे नहीं, हर-हर गंगे होना चाहिए