कोलकाता

300 कामगारों में बांटी खुशियां

- स्वर्णमनी कॉम्प्लेक्स की महिलाओं ने लगाया घरेलू कामगारों के लिए चैरिटी बाजार- लोगों को प्रेरित करना उद्देश्य
less than 1 minute read
300 कामगारों में बांटी खुशियां
स्वर्णमनी कॉम्प्लेक्स की महिलाओं के चैरिटी बाजार में उपस्थित महिलाएं।

लगातार दूसरी बार आयोजन का मकसद दूसरे कॉम्प्लेक्स के लोगों को इसके लिए प्रेरित करना है

कोलकाता. ईएम बाइपास स्थित स्वर्णमनी कॉम्प्लेक्स की महिलाओं ने घरेलू कामकाज वालों के लिए अभिनव आयोजन के तहत चैरिटी बाजार लगाया। एसएम लेडिज इंटरेक्ट क्लब के बैनर तले चैरिटी बाजार नाम से आयोजित कार्यक्रम में घरेलू कामकाज वालों के अलावा सफाई कर्मी, इस्त्री वाले, दूधवाले, गाड़ी साफ करनेवाले 300 कामगार मौजूद थे। उन्होंने पसंद के कपड़े, कम्बल, स्वेटर, जैकेट, कार्डिगन व घरेलू सामान प्राप्त किए। आयोजकों ने बताया कि सारे आइटम नए थे और प्रत्येक कामगार को एक कूपन के जरिए 2 आइटम दिए। लगातार दूसरी बार आयोजित इस आयोजन का मकसद दूसरे कॉम्प्लेक्स के लोगों को इसके लिए प्रेरित करना है कि वे सेवा में लगे ऐसे लोगों के लिए साल में एक बार ऐसा अवसर प्रदान करें कि वे भी अपनी पसंद की चीजें प्राप्त कर सकें। आयोजन की सफलता में रश्मि सारिया, दीपिका, श्वेता, अनीता, रेनू, पूनम, रुपी, स्मिता आदि क्लब की सदस्यों का सहयोग रहा।

Updated on:
19 Jan 2021 07:14 pm
Published on:
19 Jan 2021 07:14 pm
Also Read
View All
Abhishek Banerjee PA: होर्डिंग विवाद में अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय को फिर नोटिस, 7 सितंबर को पुलिस करेगी पूछताछ

‘राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाना जरूरी है,बच्चों को गुमराह किया जा रहा है’, बंगाल में RSS द्वारा चलाए जाने वाले एक हजार स्कूल खोलने पर अग्निमित्रा पॉल ने दिया बयान

खतरनाक समुद्री इलाकों में भारतीय नाविकों पर अब रहेगी ‘डिजिटल नजर’, DGMA ने लॉन्च किया नया ट्रैकिंग सिस्टम

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ममता बनर्जी पर तंज, ‘वरदान-श्राप दे पाता तो पाकिस्तान को भस्म कर देता’

Dhirendra Shastri: बंगाल में गीता पाठ के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने रखीं 3 मांगें, बोले- गलियों में दंगे नहीं, हर-हर गंगे होना चाहिए