कोलकाता

वामपंथी दलों का कानून भंग आंदोलन

- कृषि व श्रम कानून रद्द करने की मांग
less than 1 minute read
वामपंथी दलों का कानून भंग आंदोलन
कानून भंग आंदोलन के दौरान आमने सामने वामपंथी समर्थक व पुलिसकर्मी।

हुगली. कृषि और श्रम कानून रद्द करने व बंगाल में बंद पड़े लघु व बड़े उद्योगों को खोलने की मांग पर वामपंथी पार्टियों की ओर से सोमवार को हुगली में कानून भंग आंदोलन किया गया । इसमें हिस्सा लेने के लिए वामपंथी समर्थक चुंचूड़ा के घड़ी मोड़ पर इक_ा हुए । हुगली जिले के कलक्टर वाई रत्नाकर राव के कार्यालय तक बढऩे का प्रयास किया। उन्हें रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जिन्हें वाम कार्यकर्ताओं ने तोडऩे का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों और वामपंथी समर्थकों के बीच धक्का मुक्की भी हुई । पुलिस ने कानून तोडऩे के आरोप में वामपंथियों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
हावड़ा. हावड़ा नगर निगम के वार्ड नंबर 3 के मुंशी सिंह बस्ती के लोगों के बीच प्रदेश भाजपा नेता उमेश राय व उत्तर हावड़ा के भाजपा नेता ताड़क साव पहुंचे। इस बस्ती के निवासी छोटू शर्मा व जीतेन्द्र शर्मा ने आरोप लगाया कि बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सड़क बदहाल, साफ सफाई का अभाव, नालियां जाम पड़ी है। शुद्ध पेयजल की कमी स्ट्रीट लाइट का अभाव है। भाजपा का समर्थन करने के कारण सुविधाओं से वंचित किया गया है। इस अंचल की महिलाओं ने भी शिकायत की और असुविधाओं से अवगत कराया। इसको लेकर उमेश राय ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय को लेकर जल्द ही व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे।

Published on:
19 Jan 2021 09:34 pm
Also Read
View All
कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य

कोलकाता भगदड़ हादसे पर ऋतब्रत बनर्जी की आई प्रतिक्रिया, कहा- यह राजनीति का नहीं, संवेदना जताने का समय