कोलकाता

पश्चिम बंगालः लॉकडाउन से पहले कन्टेंमेन्ट जोन इलाके के बाजारों में इस तरह उमड़ी भीड़

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर राज्य के कन्टेंमेन्ट जोन में पूर्ण बंद के लागू होने से पहले लोग सामान खरीदने बड़ी संख्या में बाजार गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2020, 6:46 PM IST
पश्चिम बंगालः लॉकडाउन से पहले कन्टेंमेन्ट जोन इलाके के बाजारों में इस तरह उमड़ी भीड़
पश्चिम बंगालः लॉकडाउन से पहले कन्टेंमेन्ट जोन इलाके के बाजारों में इस तरह उमड़ी भीड़

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर राज्य के कन्टेंमेन्ट जोन में पूर्ण बंद के लागू होने से पहले लोग सामान खरीदने बड़ी संख्या में बाजार गए। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन देखा गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए गुरुवार शाम 5 बजे से सात दिन तक कन्टेंमेन्ट जोन में बंद लागू रहेगा। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया था कि वह कोविड-19 महमारी से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के साथ कड़ाई से निपटें। बनर्जी ने कोलकाता में 25, उत्तर 24 परगना में 93 और हावड़ा जिले में 56 निरूद्ध क्षेत्रों को मंजूरी दी है। हालांकि, बड़ी संख्या में भीड़ जुटने पर रोक के बावजूद कोलकाता के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग बंद से पहले जरूरी सामान खरीदते हुए देखे गए। लोग बड़ी संख्या में दुकानों के बाहर कतार में नजर आए और इसके अलावा गैस एजेंसियों के बाहर भी अतिरिक्त एलपीजी सिलिंडर के लिए लोग कतार में खड़े नजर आए। पुलिस को आदेश और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाने के लिये बल का प्रयोग करना पड़ा।

लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अपील:

पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अपने घरों में रहने और नहीं घबराने की अपील की। पुलिस ने कहा कि सरकार इस बंद की अवधि के दौरान जरूरी सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 986 मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में 24,823 हो गई। राज्य में इस अवधि में 23 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 827 हो गई है।

Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य