कोलकाता

Lockdown: बंगाल के कन्टेंमेन्ट जोन में इस तरह मुस्तैद रही पुलिस

पश्चिम बंगाल के कन्टेंमेन्ट जोन वाले इलाकों में गुरुवार शाम 5 बजे से जारी लॉकडाउन के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह से ही पुलिस मुस्तैद रही।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2020, 9:11 PM IST
Lockdown: बंगाल के कन्टेंमेन्ट जोन में इस तरह मुस्तैद रही पुलिस
Lockdown: बंगाल के कन्टेंमेन्ट जोन में इस तरह मुस्तैद रही पुलिस

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल के कन्टेंमेन्ट जोन वाले इलाकों में गुरुवार शाम 5 बजे से जारी लॉकडाउन के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह से ही पुलिस मुस्तैद रही। संक्रमण वाले परिसर या मोहल्लों को बैरिकेड से घेर दिया गया है। इन इलाकों में 24 घंटे पुलिस की कड़ी निगरानी रही। यहां से किसी को ना तो बाहर निकलने और बाहर से किसी के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी थी। प्रभावित इलाकों में लोगों के जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी मदद कर रहे हैं। कड़ा दिशा-निर्देशों के पालन के साथ-साथ जागरुकता का प्रचार भी चलाया जा रहा है।

कोलकाता के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा शुक्रवार को कोलकाता के सभी 25 कन्टेंमेन्ट जोन वाले इलाकों में बाजारों और अन्य प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। कन्टेंमेन्ट जोन से सटे इलाकों में भी दुकान व बाजार बंद रहे। पुलिस कमिश्नर शर्मा ने प्रभावित इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। लॉकडाउन के दौरान पुलिस की तत्परता से स्पष्ट है कि प्रशासन अब किसी तरह का जोखिम उठाने के पक्ष में नहीं है। स्थानीय स्तर पर पुलिस थाना की ओर से माइक से प्रचार व सावधानी बरतने के संदेश दिए गए।

सूत्रों ने बताया कि कन्टेंमेन्ट जोन के अंतर्गत उल्टाडांगा, मुकुंदपुर, अजयनगर, कसबा, प्रगति पल्ली, गिरिश पार्क, विजयगढ़, दत्ताबागान, कांकुड़गाछी सहित विभिन्न इलाकों में पुलिस की कड़ी निगरानी रही। दूसरी ओर, हावड़ा में भी लॉकडाउन को कड़ाई से लागू किए जाने को लेकर पुलिसकर्मी तैनात दिखे। श्यामपुर, पांचला, उलूबेड़िया नगरपालिका के कुछ क्षेत्र, गोलाबाड़ी, लिलुआ, बाली, आमता, उदयनारायणपुर के अलावा उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिले के विभिन्न कन्टेंमेन्ट जोन वाले इलाके में इस दिन लॉकडाउन के कारण जनजीवन पर असर देखा गया।

Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य