कोलकाता

वेब सिरीज तांडव का विरोध

हावड़ा में भाजयुमो का पथावरोधसीरीज को तत्काल बंद करने की मांग
less than 1 minute read
वेब सिरीज तांडव का विरोध
हावड़ा मैदान में तांडव के खिलाफ पथावरोध कर प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता।

हावड़ा. देवी-देवताओं के कथित अपमान के लिए वेब सीरीज तांडव के निर्देशकों-निर्माताओं और अभिनेताओं के खिलाफ देश के कई हिस्सों में एफआईआर और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं भाजपा ने सीरीज को तत्काल बंद करने की मांग की है। हावड़ा सदर युवा मोर्चा के सदस्यों ने इस वेब सीरीज के विरोध में हावड़ा मैदान में सड़क अवरोध कर फिल्म निर्माता का पूतला फूंका गया। हावड़ा सदर युवा मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा वेब सीरीज में कोई सेंसरशिप नहीं है। हाल ही में तांडव नामक एक वेब सीरीज जारी की गई। भगवान शिव का इसमें अपमान किया गया। यदि वेब सीरीज के निर्देशक या कोई भी बंगाल में आता है तो हम उन्हें जाने नहीं देंगे। उसकी जूता से पिटाई करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में हिन्दू भावना के साथ खिलवाड़ करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घटिया वेब सीरीज की आड़ में नफरत फैलाने वाली वेब सीरीज तांडव की पूरी टीम के खिलाफ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई।

Also Read
View All
कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य

कोलकाता भगदड़ हादसे पर ऋतब्रत बनर्जी की आई प्रतिक्रिया, कहा- यह राजनीति का नहीं, संवेदना जताने का समय