कोलकाता

रंगीला शम्भू ने शिवमय किया सदन

कोलकाता सेंटर फॉर क्रिएटिविटी का आयोजन, कथक नर्तक गुरु पं. राजेंद्र गंगानी की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध- स्वरंग की टीम ने की शिव आराधना  
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Dec 2023, 5:57 PM IST
रंगीला शम्भू ने शिवमय किया सदन
रंगीला शम्भू ने शिवमय किया सदन

कोलकाता . अब तक जो लोग शिव के तांडव रूप से ही परिचित थे, उनके लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। अवसर था कोलकाता सेंटर फॉर क्रिएटिविटी के एम्फीथिएटर में कथक नर्तक एंव गुरु पं. राजेंद्र गंगानी की प्रस्तुति का। रंगीला शम्भू की प्रस्तुति देकर उन्होंने दर्शकों को शिव के एक नए रूप से परिचित कराया। इस दौरान थिएटर में मौजूद हर व्यक्ति शिवमय हो गया।

कोलकाता सेंटर फॉर क्रिएटिविटी (केसीसी) की पहल पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन नाट्यकारों की टीम ने हुंकारो नाटक की प्रस्तुति दी, जिसे लोगों ने जमकर सराहा। दूसरे दिन स्वरंग कोलकाता ने कथक नृत्य का आयोजन किया। इस दौरान जयपुर घराने से जुड़े कथक नर्तक एंव गुरु पं. राजेंद्र गंगानी ने विभिन्न अन्य प्रस्तुतियों के साथ ही रंगीला शम्भू की भी प्रस्तुति दी। नृत्य के दौरान उन्होंने रंगीले शम्भू को परिवार और अपने गणों के साथ आह्वान किया। उनकी इस प्रस्तुति को कलाप्रेमियों की जमकर सराहना मिली।

इससे पहले स्वरंग कोलकाता की टीम ने नृत्य की प्रस्तुति से शिव अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतिकर्ताओं ने विभिन्न छवियों और संगीत कंपोजिशनों के माध्यम से भगवान शिव की महत्ता को स्थापित किया। कार्यक्रम का संचालन केसीसी की प्रमिला शाह ने किया। राजस्थान सूचना केंद्र के सहायक निदेशक हिंगलाज दान रतनू ने शॉल ओढ़ाकर राजेंद्र गंगानी का सम्मान किया।

इन्होंने दी प्रस्तुति राजीब घोष, ताबस्मी पॉल मजुमदार, अरुणिमा सेनगुप्ता, जलसा चंद्रा, देबश्री मुखर्जी और रंजिता शर्मा, निर्मल्या शर्मा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। फतेह सिंह गंगानी ने तबले पर संगत दी और सरोद पर सुनांद मुखर्जी ने प्रस्तुति दी। जयदीप सिन्हा ने गीतों को स्वर दिए।

Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य