कोलकाता

सीटू समर्थकों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

- कृषि कानून के विरोध में किया प्रदर्शन
less than 1 minute read
सीटू समर्थकों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
हावड़ा नगर निगम के समीप कृषि कानून के विरोध में बैरिकेड को हटाने का प्रयास करते सीटू समर्थक।

हावड़ा. केंद्रीय कृषि अधिनियम को रद्द करने, केंद्रीय विद्युत अधिनियम को निरस्त करने और हावड़ा नगर निगम के चुनाव की मांग को लेकर सीटू सहित कई वामपंथी संगठनों के आह्वान पर हावड़ा मैदान फ्लाईओवर नीचे कानून तोडऩे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार दोपहर हावड़ा मैदान मेट्रो चैनल के सामने सैकड़ों वामपंथी समर्थक एकत्र हुए। वहां से हावड़ा नगर निगम की ओर मार्च करने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें बंकिम सेतू के नीचे रोक दिया। लेकिन वामपंथी समर्थकों ने कानून भंग करते हुए पुलिस के पहले बैरिकेड को तोड़ दिया और दूसरे बैरिकेड पर पहुंच गए।
उसके बाद जब वामपंथी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दूसरा बैरिकेड तोडऩे की कोशिश की तो पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बार-बार कोशिशों के बाद भी प्रदर्शनकारी दूसरे बैरिकेड को नहीं तोड़ सके। उन्होंने कुछ समय के लिए बंकिम ब्रिज के नीचे विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद वहीं पुन: रिहा कर दिया।
सीटू हावड़ा के जिला महासचिव समीर साहा ने बताया कि नए केंद्रीय कृषि कानून से किसान बुरी तरह प्रभावित होंगे। आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन को निरस्त करने के साथ-साथ हमारी विभिन्न मांगों सहित हावड़ा नगर निगम का चुनाव जल्द कराने की मांग की।

Published on:
19 Jan 2021 09:12 pm
Also Read
View All
Abhishek Banerjee PA: होर्डिंग विवाद में अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय को फिर नोटिस, 7 सितंबर को पुलिस करेगी पूछताछ

‘राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाना जरूरी है,बच्चों को गुमराह किया जा रहा है’, बंगाल में RSS द्वारा चलाए जाने वाले एक हजार स्कूल खोलने पर अग्निमित्रा पॉल ने दिया बयान

खतरनाक समुद्री इलाकों में भारतीय नाविकों पर अब रहेगी ‘डिजिटल नजर’, DGMA ने लॉन्च किया नया ट्रैकिंग सिस्टम

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ममता बनर्जी पर तंज, ‘वरदान-श्राप दे पाता तो पाकिस्तान को भस्म कर देता’

Dhirendra Shastri: बंगाल में गीता पाठ के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने रखीं 3 मांगें, बोले- गलियों में दंगे नहीं, हर-हर गंगे होना चाहिए