कोलकाता

बंगाल में आतंकी हमले का खतरा, रहें सावधान!

कुख्यात आतंकी संगठन आईएस बांग्लादेश के आतंकी संगठन जेएमबी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे सकता है । जेएमबी सदस्य लगातार कोलकाता आते-जाते रहे हैं। राज्य में जेएमबी के आतंकियों की सक्रियता सुरक्षा एजेन्सियों के लिए सबसे बड़ी चिंता है...
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2019, 4:19 PM IST
Kolkata West Bengal
आईएस ने दी बंगाल में आतंकी हमले की धमकी, जारी किया पोस्टर, मचा हडक़ंप...

कोलकाता
श्रीलंका में फिदायन हमला कर 250 से अधिक लोगों को मौत की नींद सुला देने वाले कुख्यात आतंकी संगठन आईएस ने अब पश्चिम बंगाल समेत भारत के विभिन्न राज्यों में आतंकी हमले की धमकी दी है। आईएस समर्थित एक टेलिग्राम चैनल ने बांग्ला में जल्द आ रहे हैं संदेश के साथ पोस्टर जारी किया है। इंटेलिजेंस एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस तरह के पोस्टर मिले हैं और इसकी जांच की जा रही है।
आतंकी संगठन की ओर से रिलीज किए गए पोस्टर में बांग्ला भाषा में लिखा है- शीघ्रे आशछी, इंशाअल्लाह... ।हिन्दी में शीघ्रे आशछी, का अर्थ होता है 'जल्द आ रहे हैं।' पोस्टर पर अल मुरसालात का लोगो भी था। सुरक्षा एजेंसियों ने पोस्टर को बहुत गंभीरता से लिया है, क्योंकि ईस्टर के दिन आईएस ने श्रीलंका में कई धमाकों को अंजाम दिया है। श्रीलंका के स्थानीय आतंकी संगठन तौहीद जमात के जरिए आईएस ने इन धमाकों को अंजाम दिया। इधर बंगाल समेत भारत के विभिन्न राज्यों में बांग्लादेश का आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन (जेएमबी) सक्रिय है और आईएसआईएस उक्त संगठन से जुड़ा हुआ है।
जेएमबी सदस्य लगातार कोलकाता आते-जाते रहे हैं। 2 अक्टूबर 2014 को बर्दवान जिले के खागड़ागढ़ में हुए धमाके के बाद कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में जेएमबी के आतंकियों की सक्रियता एवं ठिकानों का खुलासा हुआ था। छापेमारी के दौरान कई ऐसे तथ्य हाथ लगे थे, जिससे साबित हुआ है कि जेएमबी ने यहां के कई युवाओं को अपने संगठन से जोड़ा है। कोलकाता के साथ पश्चिम बंगाल के कई और हिस्सों में भर्ती और आतंकियों के छुपने के लिए संगठन के आतंकी आते-जाते रहते हैं।
कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों से पिछले कुछ सालों से लगातार जेएमबी के आतंकी पकड़े जा रहे हैं। कोलकाता के बाबूघाट से जेएमबी का एक आतकी अरिफुल इस्लाम इसी साल फरवरी में गिरफ्तार भी किया गया था। बोधगया में हुए धमाकों को अंजाम देने में अरिफुल भी शामिल था। उसने पूछताछ में बताया था कि आतंकी संगठन असम में भी अपनी पैठ बना रहा है और चिराग असम में संगठन के कई आतंकी सक्रिय हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चिराग में जेएमबी के ट्रेनिंग कैंप बनाने का खुलासा भी अरिफुल ने किया था।
पिछले साल जुलाई में अमरीकी एजेंसी एफबीआई ने आईएस व जेएमबी आतंकी मोहम्मद मुसीरुद्दीन उर्फ मूसा से पूछताछ की थी। मूसा को सीआईडी ने बर्दवान स्टेशन पर एक ट्रेन से पकड़ा था। मूसा लंबे समय से तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में छुपा था। गिरफ्तारी के बाद उसने जेएमबी के आतंकी अमजद शेख से जुड़े होने की पुष्टि की थी। पश्चिम बंगाल में जेएमबी के आतंकियों की सक्रियता सुरक्षा एजेन्सियों के लिए सबसे बड़ी चिंता है।

कोलकाता पुलिस के अधिकारी इस मामले में चुप हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जावेद शमीम से इस बारे में पूछने पर उनका कहना है कि फिलहाल उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है। फिर भी ऐहतियात के तौर पर पुलिस अलर्ट है।

Updated on:
27 Apr 2019, 4:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य