कोलकाता

WEST BENGAL UNDERWATER METRO 2024-देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो में सफर कर रोमांचित हो रहे यात्री

विशेष नीली रोशनी से सजाई सुरंगें यात्रियों को कर रही आकर्षित
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2024, 5:12 PM IST
WEST BENGAL UNDERWATER METRO 2024-देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो में सफर कर रोमांचित हो रहे यात्री
WEST BENGAL UNDERWATER METRO 2024-देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो में सफर कर रोमांचित हो रहे यात्री

देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद विशेष नीली रोशनी और जलीय विशेषताओं के चित्रों से सजाई गई सुरंगें यात्रियों को आकर्षित कर रही हैं। मेट्रो रेलवे ने 15 मार्च से हावड़ा मैदान से हुगली नदी के नीचे एस्प्लानेड खंड तक वाणिज्यिक सेवा शुरू कर दी हैं। परिणामस्वरूप, कोलकाता, हावड़ा और हुगली, मेदिनीपुर, बर्धमान जैसे जिलों के यात्री देश में पहली बार हुगली नदी के नीचे आसानी से यात्रा कर रहे हैं। सफर के दौरान वे रोमांचित हो रहे। मेट्रो रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने बताया कि नदी के नीचे की इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए मेट्रो अधिकारियों ने विशेष रनिंग कमेंटरी बनाने की व्यवस्था की है। जिसमें ट्रेन के हावड़ा और महाकरन स्टेशनों से रवाना होने पर इस सुरंग की मुख्य विशेषताओं और इसके महत्व और निर्माण के इतिहास को दर्शाया जाएगा। रेक के अंदर स्क्रीन पर विशेष वीडियो भी प्रदर्शित होते हैं। विशेष रूप से हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी पर यात्रियों को इस यात्रा की सेल्फी और वीडियो लेते देखा जाता है। ऐसे खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए ब्लॉगर्स, व्लॉगर्स की लाइन लग गई है। हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक की ९ मिनट की इस यात्रा ने हावड़ा में रहने वाले लोगों के लिए यातायात की आवाजाही को आसान बना दिया है। उन्होंने आवागमन के पुराने साधनों की जगह मेट्रो में सफर करना शुरू कर दिया है। एकीकृत टिकट की मदद से हावड़ा मैदान और महाकरन के बीच कोई भी यात्री बिना किसी ट्रैफिक जाम के ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन के किसी भी स्टेशन तक आराम से यात्रा कर सकता है। एस्प्लेनेड और कवि सुभाष स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के साथ पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हावड़ा, हावड़ा मैदान से नियमित रूप से यात्रा करने के लिए यात्री स्मार्ट कार्ड अधिक खरीद रहे हैं।

Updated on:
20 Mar 2024, 5:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य