कोलकाता

WEST BENGAL SHIVRATRI 2024- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

महानगर के शिव मंदिरों में उमड़े शिवभक्त, विशेष श्रृंगार, जलाभिषेक समेत विविध आयोजन
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2024, 5:39 PM IST
WEST BENGAL SHIVRATRI 2024- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
WEST BENGAL SHIVRATRI 2024- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

महाशिवरात्रि पर दक्षिणेश्वर बारह महादेव, भू कैलाश और भूतनाथ आदि शिव मन्दिरों में शुक्रवार को शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। घण्टों कतार में लग कर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया वहीं तालाब बाड़ी, काशीनाथ महादेव, रामेश्वर नाथ महादेव, जबरेश्वर से लेकर महानगर के सभी शिव मंदिर हर हर महादेव, जय भोले और जय शिव शम्भू के जयकारों से गुंजायमान हो उठे। भजन कीर्तन के बीच जहां मंदिरों में विशेष श्रृंगार तथा पूजा अर्चना की गई वहीं दूसरी तरफ घरों में भी रुद्राभिषेक सहित अन्य अनुष्ठान किये गए। शिव मंदिरों के अलावा भैरव बाबा, हनुमान, दुर्गा आदि अन्य देवी देवताओं के मन्दिरों में भी विशेष श्रृंगार एवं पूजा की गई।

--देर रात तक जुटे रहे भक्त

महाशिवरात्रि पर दर्शन करने सुबह पहले से शिव भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ अधिकतर शिव मन्दिर दिनभर तथा पूरी रात खुले रहे। बड़तल्ला स्ट्रीट स्थित श्रीभैरू बाड़ी देवस्थानम में भैरव बाबा का शिव स्वरूप श्रृंगार किया गया। मुख्य पुजारी मनोहर श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर खीर प्रसाद का भोग लगाया गया। गनपत बागला रोड स्थित आनंद भैरव मंदिर में भी भैरव बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान भोग आरती, भजन संध्या सहित विभिन्न कार्यक्रम किये गए। र पुष्टिकर ब्रह्मबगीचा स्थित ब्रह्म तेजेश्वर महादेव मंदिर में भोले की पूजा अर्चना की गई। राजकुमार पुरोहित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुष्करणा ब्रह्मबगीचा शिव टेम्पल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के भव्य एवं मनोहारी श्रृंगार का दर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मन्दिर आने वाले अभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य