कोलकाता

WEST BENGAL SHYAM NISHAN YATRA 2024…..डोरी खींच के राखीजे, यो है श्याम को निशान

श्याम नाम की गूंज से खाटूमय हुआ प्रदेश, श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम की निशान शोभायात्रा में उमड़ा लाखाधिक भक्तों का सैलाब, 8 घण्टे चली निशान यात्रा में 25 हजार से ज्यादा भक्तों ने चढ़ाए निशान
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2024, 5:54 PM IST
WEST BENGAL SHYAM NISHAN YATRA 2024.....डोरी खींच के राखीजे, यो है श्याम को निशान
WEST BENGAL SHYAM NISHAN YATRA 2024.....डोरी खींच के राखीजे, यो है श्याम को निशान

कोलकाता, हावड़ा समेत पूरा प्रदेश रविवार को श्याम नाम की गूंज से खाटूमय हो गया। श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम की निशान शोभायात्रा में लाखों श्याम भक्त उमड़े। 8 घण्टे चली निशान यात्रा में 25 हजार से ज्यादा भक्तों ने निशान चढ़ाए। श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम की ऐतिहासिक निशान शोभायात्रा के दौरान रविवार को हावड़ा की सडक़ों पर राजस्थान के रींगस का नज़ारा दिखा। गोलाबाड़ी के घासबागान मैदान में निशान पूजन व आरती के बाद हजारों श्याम भक्तों ने पैदल यात्रा करते हुए बाबा श्याम को निशान (ध्वजा) अर्पित किए। सूर्योदय के साथ ही ‘आयो फागण मेलो, घुसुड़ीधाम चालो...., ओ हो पैदल आस्यां हो बाबा जी थारी घुसुड़ी नगरी...., डोरी खींच के राखीजे, यो है श्याम को निशान.... जैसे भजनों के साथ हाथों में रंग-बिरंगी ध्वजाएं (निशान) लेकर अबीर-गुलाल से होली खेलते श्याम भक्तों का सैलाब सडक़ों पर उमड़ा। श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम के बैनर तले आयोजित 5 दिवसीय रंगरंगीला फाल्गुन मेला के पहले दिन रविवार को निकाली गई लगभग 5 किलोमीटर लम्बी पैदल निशान शोभायात्रा गोलाबाड़ी घासबागान से प्रारंभ हुई जिसमें 11 हजार से ज्यादा निशान यात्रियों के अलावा अन्य हजारों भक्त भी शामिल हुए।
---

जयकारों के साथ बाबा श्याम को ध्वजाएं अर्पित

‘इस धरती पर बाबा तेरे मंदिर अनेक हैं, लेकिन घुसुड़ी का मंदिर लाखों में एक है....‘कलियुग में बाबा श्याम का ऐसा चमत्कार हो गया, जो आया घुसुड़ीधाम उसका हर काम हो गया...जैसे नारों और जयश्री श्याम, जय घुसुड़ीधाम के जयकारों के साथ बाबा श्याम को ध्वजाएं अर्पित की गई। यात्रा को पूरा होने में 8 घंटे का समय लग गया। हावड़ा ए.सी. मार्केट के निकट स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, डा. अवनी दत्त रोड, सलकिया स्कूल रोड, बांधाघाट, श्रीअरविन्द रोड, सलकिया, जीटी. रोड, डॉन बॉस्को कॉलोनी होते हुए श्रद्धालु घुसुड़ीधाम पहुंचे। घंटों कतारबद्ध रहते हुए भक्तों ने मंदिर में पहुंच कर बाबा श्याम को ध्वजाएं अर्पित कीं। मंदिर के प्रबंध न्यासी विनोद टिबड़ेवाल ने हावड़ा सिटी पुलिस और न्यू ऑयरन मार्केट एसोसियेशन सहित हावड़ा वेलफेयर ट्रस्ट, हरियाणा जागृति संघ (कोलकाता), पवन गर्ग, मानव सेवा समिति (हावड़ा), मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी, बाबा तारकनाथ सेवा समिति, बम बासुकी ग्रुप श्याम सेवादार समिति आदि संस्थाओं से मिले सहयोग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
----

रजत निशान शोभायात्रा 17 को

मंदिर के मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार भुवालका ने बताया कि पांच दिवसीय मेला के दूसरे चरण में 17 मार्च को मंदिर परिवार की रजत निशान शोभायात्रा, 20-21 मार्च को एकादशी-द्वादशी का मेला और 25 मार्च को होली का आयोजन होगा। नवल सुल्तानिया, सुरेन्द्र अग्रवाल, किशन कासुका, कपिल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, प्रमोद टिबड़ेवाल, राधेश्याम टिबड़ेवाल, वरुण अग्रवाल, पवन गर्ग, राकेश गर्ग, अविनाश अग्रवाल, संजय टिबड़ेवाल, राजेश अग्रवाल, मुकेश कानोडिय़ा, टिंकु चौधरी, दिलीप केडिया, गोपाल अग्रवाल, देवेन्द्र कासुका, विनय कसेरा, श्याम परसरामपुरिया, राजेश सिंघानिया, पप्पू जमालपुरिया आदि सक्रिय रहे।

Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य