कोलकाता

WEST BENGAL BSF 2024–बीएसएफ ने की तस्करी नाकाम

भारत-बांग्लादेश सीमा पर 14.15 लाख के 28 फिश पिन बॉल और 49 मोबाइल जब्त
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2024, 5:25 PM IST
WEST BENGAL BSF 2024--बीएसएफ ने की तस्करी नाकाम
WEST BENGAL BSF 2024--बीएसएफ ने की तस्करी नाकाम

बीएसएफ ने तस्करी के प्रयासों को विफल कर, भारत-बांग्लादेश सीमा पर 14.15 लाख के 28 फिश पिन बॉल और 49 मोबाइल जब्त किए। बीएसएफ के अनुसार दक्षिण बंगाल सीमान्त अंतर्गत 12 बटालियन और 118 बटालियन के जवानों ने उत्तर 24 परगना, मालदा जिले के सीमा क्षेत्र पर तस्करी के प्रयासों को विफल किया। 28 फिश पिन बॉल और 49 नवीनीकृत मोबाइल जब्त किए गए जब तस्कर इस सामान को भारत से बांग्लादेश में तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। जब्त सामान का बाजार मूल्य 14,15,000/- रूपये है। पहली घटना में सीमा चौकी सीएस खाली, 118 बटालियन, बीएसएफ के जवानों को तस्करी के संबंध में सूचना मिली। जवानों ने नदी तटबंध के पास तस्करों की हरकत देखीं। जब जवान तस्करों की ओर बढ़े तो वे डर गए और नदी में कूद कर भाग गए। गश्ती दल घटनास्थल पहुंचा और आसपास के इलाकों में तलाशी ली। तलाशी के दौरान, जवानों को 7 जूट के बोरे मिले जिनमें 28 फिशपिन(मछली के अंडे) पॉलीबैग थे। उसी दिन एक ओर अन्य घटना में, बीएसएफ की 12वीं वाहिनी की सीमा चौकी अनुराधापुर के हेज़ल वन क्षेत्र में जवानों द्वारा घात लगाया गया। जवानों ने इलाके की तलाशी के दौरान वंहा से 49 नग मोबाइल विभिन्न ब्रांड/कंपनी के फोन बरामद किये गये। जब्त सामान को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। दक्षिण बंगाल सीमान्त के जनसंपर्क अधिकारी डीआइजी ए.के. आर्य ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है. इसके चलते तस्करी में शामिल कुछ लोगों को पकड़ा जा रहा है और उनके साथियों व साथियों की पहचान कर उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। अधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि सीमा सुरक्षा बल किसी भी हालत में तस्करी नहीं होने देगी.

----- 5.37 लाख के एंड्रॉयड मोबाइल, फेंसेडिल, गांजा व प्याज के बीज जब्त

जिला उत्तर 24 परगना, नदिया, दिनांक 09 मार्च 2024, दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत भारत बांग्लादेश सीमा पर तैनात विभिन्न वाहिनीयों के सजग जवानों ने पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 परगना, नदिया के सीमा वर्ती इलाकों में तस्करी के विभिन्न प्रयासों को विफल कर, 22 अलग अलग ब्रांड्स के एंड्राइड मोबाइल फ़ोन, 594 फेंसेडिल की बोतलें, गांजा व 40 किलो प्याज के बीज जब्त किये जब तस्कर इस सामान को भारत से बांग्लादेश में तस्करी का प्रयास कर रहे थे। जब्त सामान की अनुमानित कीमत 5,37,734/- रुपए है।

Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य