कोलकाता

WEST BENGAL SHYAM NISHAN YATRA 2024—–गूंजा ….हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा का जयघोष

खाटूमय हुआ महानगर, निशान यात्रा में उमड़े श्याम भक्त, होली के पहले आखिरी रविवार को निकली सैकड़ों निशान यात्रा
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2024, 6:16 PM IST
WEST BENGAL SHYAM NISHAN YATRA 2024-----गूंजा ....हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा का जयघोष
WEST BENGAL SHYAM NISHAN YATRA 2024-----गूंजा ....हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा का जयघोष

होली के पहले आखिरी रविवार को महानगर तथा उपनगरीय क्षेत्रों में निकली सैकड़ों निशान शोभायात्रा से खाटूधाम की झलक नजर आई। विभिन्न श्याम प्रेमी संस्थाओं और समूहों द्वारा सिद्धिविनायक देवस्थानम, पोस्ता गणेश मंदिर सहित जगह जगह आयोजन कर निशान शोभायात्रा निकाली गई। सॉल्टलेक नरेश देवालय, डालिमतल्ला श्याम मन्दिर, काठगोला श्याम मन्दिर सहित विभिन्न मंदिरों में निशान चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा।श्याम भक्त नितिन खंडेलवाल ने बताया कि होली के पहले का यह आखिरी रविवार है इसलिए बड़ी संख्या में निशान यात्रा का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक केवल कोलकाता में 100 से ज्यादा निशान यात्रा निकाली गई जिसमें कई हजार श्रद्धालु निशान लेकर शामिल हुए।

---भजनों पर भक्तिभाव से झूमे भक्त

पीले परिधान पहने और हाथों में निशान लिए हजारों श्याम प्रेमी गुलाल खेलते दिखाई दिए वहीं हजारों श्रद्धालु म्हाने खाटू जाणा स.... जैसे भजनों पर भक्तिभाव से झूम उठे। श्याम एक मण्डल कोलकाता द्वारा आयोजित सप्तम निशान यात्रा गाजे बाजे के साथ घुसुड़ीधाम पहुंची। यात्रा संयोजक टोनी शर्मा एवं संतोष शर्मा ने बताया कि कलाकार स्ट्रीट से प्रारम्भ निशान यात्रा में महिला और बच्चों समेत लगभग 300 लोग शामिल हुए।हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा और खाटू नरेश की जय के जयकारों के बीच श्याम भक्ति में सरोबार हजारों भक्तों ने श्याम बाबा के विभिन्न मन्दिर पहुंच कर बाबा को निशान अर्पित किया और अरदास लगाई।

----निशान चढ़ाया

श्रीभूमि महिला समिति द्वारा निकाली गई त्रयोदश निशान यात्रा श्रीभूमि से काठगोला प्राचीन श्याम मन्दिर पहुंची जहां बाबा को निशान चढ़ाया गया। यात्रा संयोजक अनिल मन्डावेवाला ने बताया कि गत रविवार को समिति की महिला सदस्यों ने खाटू जाकर बाबा को निशान चढ़ाया। पोस्ता स्थित गणेश मंदिर से दशम श्रीश्याम निशान शोभायात्रा जोड़ाबगान, मालापाड़ा, गणेश टॉकीज, गिरीश पार्क, महात्मा गांधी रोड, राजा कटरा सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए नवाब लेन स्थित श्याम बाबा मन्दिर पहुंची। पंडित ब्रह्मेश्वर पाण्डे ने बताया कि मन्दिर में अखण्ड ज्योत प्रज्वलन, निशान पूजन, भजन वर्षा, छप्पन भोग, महा प्रसाद, अलौकिक श्रृंगार हुए।

Updated on:
18 Mar 2024, 6:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य