कोरीया

CG big incident: मासूम बेटी बोली- हाथ में कुछ काट लिया है, फिर हो गई बेहोश, मां जब किचन में गई तो नजारा देख उड़ गए होश, मौत

CG big incident: मां के साथ खाट पर सोई थी मासूम बेटी, किसी चीज के काटने का अहसास होने पर मां को जगाया, मां ने इधर-उधर देखा तो चीटी आई नजर, यह देख वह सो गई कि चींटी ने ही काटा होगा, अस्पताल ले जाते तक हो चुकी थी देर
2 min read
CG big incident

सोनहत. CG big incident: मां के साथ खाट पर सोने के दौरान ढाई वर्षीय बालिका को जहरीले सांप ने डस लिया। बालिका ने मां को किसी चीज के काटने की बात बताई तो उसने इधर-उधर देखा। इस दौरान चीटी रेंगती दिखाई तो उसने ही काटा होगा, यह सोचकर वह सो गई। इधर बेटी जब बेहोश हो गई तो ढूंढने पर रसोईघर में सांप (CG snake bite) मिला। जिसे बर्तन से ढंककर बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटी की मौत से मां सदमे में है।


कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड में बारिश के शुरू होते ही जहरीले सांपों का खतरा बढऩे लगा है। सोमवार की रात एक जहरीले सांप के डसने से ग्राम सिंघोर निवासी देवशरण की ढाई साल बच्ची आरुही की मौत हो गई। बच्ची अपने मां के साथ खाट पर सोई थी।

उसी दौरान रात 3 बजे हाथ में कुछ काटने का अहसास हुआ तो बच्ची ने अपनी मां को जानकारी दी। उसकी मां ने इधर-उधर बिस्तर पर देखा, लेकिन कुछ नजर नहीं आया। खाट के बगल में दीवार में एक चीटी रेंगती दिखी। यह देख उसकी मां को लगा कि चींटी ने काटा होगा, सोचकर सो गई।

जब बेहोशी छाने लगी तो सांप डसने की हुई आशंका

जब बच्ची बेहोश होने लगी तो किसी जहरीले जीव के काटने की परिजनों को आशंका हुई। फिर परिजनों ने जब खोजबीन शुरु की तो घर की रसोई में सांप को देखा और उसे बर्तन से ढक दिया गया।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

इसके बाद मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे घर से 40 किमी दूर सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Updated on:
02 Jul 2024 08:55 pm
Published on:
02 Jul 2024 08:55 pm
Also Read
View All
Koria News: छात्रा पूजा पैकरा सुसाइड केस में फरार पिता-पुत्र की चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क, भतीजी पर भी एफआईआर

Natural Gas Supply: सिलेंडर युग को बाय-बाय! मनेंद्रगढ़ में पाइप लाइन से घर-घर पहुंच रही घरेलू नैचुरल गैस, पहला बिल देख उपभोक्ता टेंशन में

Koria Murder News: खेत से घर लौटा था देवर, भाभी बोली- तुम्हारे भइया को मैंने मार डाला, दूसरी महिला के साथ मना रहा था रंगरलिया

Koria Stone Pelting: पत्थरबाजी कर टीआई की कार समेत 2 दर्जन लग्जरी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, सुबह उठे तो नजारा देखकर सब हैरान

चिरमिरी को मिली बड़ी रेल सौगात, 602 करोड़ रुपए की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी, जानिए क्या होगा फायदा?