कोरीया

आधी रात को 2 पेड़ काटकर ले गए चोर, दोनों की कीमत थी 10 लाख रुपए

चोरों ने पेड़ काटने के लिए किया आरी मशीन का उपयोग, पीडि़त व्यक्ति ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत
less than 1 minute read
Sandal tree
Sandal tree cut

बैकुंठपुर. छिंदडांड़ में हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी के पीछे रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ईंट भट्ठे से 2 चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर ली। चोरों ने टहनी को मौके पर ही छोड़ दिया। दोनों पेड़ों की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। मामले में पीडि़त व्यक्ति कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।


बैकुंठपुर के छिंदडांड़ निवासी घनश्याम साहू और उसके चाचा भीमसेन साहू की संयुक्त रूप से खेतीयुक्त जमीन है। घनश्याम अपनी जमीन का घेरावा कर ईंट भट्ठा संचालित करता है। करीब 5 साल पहले चंदन के 2 पौधे सहित अन्य पौधे लगाए थे।

वर्तमान में चंदन के दो पौधे बड़े होकर पेड़ का रूप धारण करने लगे थे। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दोनों चंदन के पेड़ को आरी मशीन से काटकर चोरी कर ली। पेड़ की टहनी को खेत में फेंक दिया है। मामले में पीडि़त ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।


8-10 लाख रुपए थी कीमत
पीडि़त घनश्याम का कहना है कि ईंट भट्टा में 5-6 साल पहले चंदन के पौधे लगाए गए थे। पौधे बड़े होकर पेड़ बन गए थे। दोनों पेड़ की कीमत 8-10 लाख से अधिक हो सकती है।

अज्ञात चोर रविवार की रात आरी मशीन लेकर पहुंचे और पेड़ को काटकर ले गए। ईंट-भट्ठा के पास हमारा मकान भी बना है लेकिन मकान में कोई नहीं रहता है।

Updated on:
22 Oct 2018 06:26 pm
Published on:
22 Oct 2018 06:26 pm
Also Read
View All
Smart Class: स्वामी आत्मानंद की तर्ज पर एमसीबी के 63 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड से होगी पढ़ाई! शिक्षा विभाग ने शुरु की तैयारी

Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी

Koria News: 4.22 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल प्रदूषण में आएगी कमी, मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन

Koria News: हॉस्टल में 67 छात्राओं की जान पर मंडरा रहा खतरा! गिर रहा छत का प्लास्टर, पंखा चालू करते ही निकलती है चिंगारी