कोरीया

विधायक को फिर से मिल गई टिकट, नाराज भाजपा के 2 बड़े नेताओं ने दिखाए बगावती तेवर

कहा- कार्यकर्ता यदि चाहेंगे तो निर्दलीय लड़ा जाएगा चुनाव, 25 अक्टूबर को लिया जाएगा अंतिम निर्णय
2 min read
BJP leaders rally
BJP leaders rally

बैकुंठपुर. मनेंद्रगढ़ विधानसभा से मौजूदा विधायक श्यामबिहारी जायसवाल को दोबारा प्रत्याशी बनाने के बाद उनके समर्थक कार्यकर्ताओं की हुज्जतबाती से भाजयुमो जिलाध्यक्ष नाराज हो गए हैं।

ऐसे में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ शहर रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन कर निर्दलीय चुनाव लडऩे की तैयारी कर ली है। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कौन चुनाव मैदान में उतरेगा, 25 अक्टूबर को ही यह निर्णय लिया जाएगा।


भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को जनसंवाद रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जनसंवाद रैली शहर के हल्दीबाड़ी, बड़ी बाजार गोदरीपारा, डोमनहिल, छोटी बाजार सहित ग्राम पंचायत जरौंधा व पोड़ीडीह में निकाली गई।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा होने के साथ ही प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद भारी आतिशबाजी, नारेबाजी और हुज्जतबाजी की गई थी।

गौरतलब है कि भाजपा की मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से विधायक जायसवाल का नाम फाइनल होने के बाद उनके समर्थकों ने शहर में जमकर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी थीं।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष के समर्थक व कार्यकर्ताओं से दुव्र्यवहार किया था। इससे भाजयुमो जिलाध्यक्ष नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लडऩे की तैयारी करने में लगे हैं। इसी कड़ी में शहर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।


कार्यकर्ता चाहेंगे तो जरूर लड़ूंगा चुनाव
टिकट की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने लगातार फोन और मुझसे मुलाकात कर निर्दलीय चुनाव लडऩे का सुझाव दिया है। कार्यकर्ता चाहेंगे तो मैं चुनाव जरूर लड़ंूगा।
संजय सिंह, जिलाध्यक्ष भाजयुमो कोरिया


हमारी भावनाओं को पहुंची है ठेस
अपनी पांच वर्ष की मेहनत और कार्यकर्ताओ के दम पर पार्टी की योजनाओं का जमींनी स्तर पर विस्तार करने का काम किया गया था लेकिन पार्टी के ऐसे निर्णय से हमारी भावनाओं को आहत पहुंची है। अपने समर्थको के साथ पूरे विधानसभा में जनसंवाद दौरा कर चर्चा-परिचर्चा की जा रही है। इसके बाद 25 तारीख को अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
लखन लाल श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़

Updated on:
22 Oct 2018 07:27 pm
Published on:
22 Oct 2018 07:27 pm
Also Read
View All
Smart Class: स्वामी आत्मानंद की तर्ज पर एमसीबी के 63 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड से होगी पढ़ाई! शिक्षा विभाग ने शुरु की तैयारी

Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी

Koria News: 4.22 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल प्रदूषण में आएगी कमी, मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन

Koria News: हॉस्टल में 67 छात्राओं की जान पर मंडरा रहा खतरा! गिर रहा छत का प्लास्टर, पंखा चालू करते ही निकलती है चिंगारी