कोरीया

चिरमिरी निगम पर कांग्रेस ने लहराया परचम, यहां एक प्रत्याशी ऐसा भी जिसे एक भी वोट नहीं मिला

Urban body election results: कोरिया जिले के चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस ने 24, भाजपा ने 13 तो निर्दलीय प्रत्याशी ने जीते 3 वार्ड
2 min read
चिरमिरी निगम पर कांग्रेस ने लहराया परचम, यहां एक प्रत्याशी ऐसा भी जिसे एक भी वोट नहीं मिला
Winner candidate with MLA

चिरमिरी (कोरिया).नगर निगम चिरमिरी पर कांग्रेस ने एक बार फिर परचम लहराया है। इस चुनाव में कांग्रेस के खाते में 24 वार्ड, भाजपा के खाते में 13 वार्ड तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 3 वार्ड गए हैं। कई प्रत्याशी पहली बार चुनाव जीत कर आए हैं।

वहीं यहां के वार्ड क्रमांक-29 से एक प्रत्याशी ऐसा भी रहा जिसे एक भी वोट नहीं मिला। इस बात को लेकर नगर में चर्चा है कि उक्त प्रत्याशी ने खुद को भी वोट नहीं किया, वहीं उसके प्रस्तावक ने भी उसे वोट नहीं दिया।


गौरतलब है कि चिरमिरी नगर निगम के महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक-29 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में योगेंद्र प्रताप सिंह चुनावी मैदान में उतरे थे। आज जब वोटों की गिनती हुई तो उनके खाते में 1 भी वोट नहीं आए।

बताया जा रहा है कि वे खुद वार्ड क्रमांक 32 गोदरीपारा के निवासी हैं। ऐसे में उन्होंने तो खुद को वोट नहीं किया होगा लेकिन सबसे खास बात यह रही कि वार्ड क्रमांक 29 में निवासरत उनके प्रस्तावक संतोष परमार ने भी उन्हें वोट नहीं दिया। निगम क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला हो।


ये हैं कांग्रेस के जीते प्रत्याशी
कांग्रेस प्रत्याशियों में विधायक की पत्नी कंचन जायसवाल, शिवांश जैन, बबीता सिंह, गायत्री बिरहा, संदीप सोनवानी, सनी चौदाहा ने चुनाव जीता। जबकि भाजपा की ओर से इंदु पनेरिया, नीलम सलूजा, रानी गुप्ता जैसे प्रत्याशियों को भी हार का सामना करना पड़ा।


प्रस्तावक को मैंने ही किया था मना
मेरा भाजपा में विलय हो गया था लेकिन नाम वापसी के निर्धारित समय तक मैं निर्वाचन कार्यालय नहीं पहुंच पाया, इस वजह से मैं निर्दलीय हो गया था। मैंने ही अपने प्रस्तावक को मुझे वोट करने से मना किया था, ताकि भाजपा को नुकसान न हो।
योगेंद्र प्रताप सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी

निगम चुनाव से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Urban Body Election results

Published on:
24 Dec 2019 04:28 pm
Also Read
View All
Smart Class: स्वामी आत्मानंद की तर्ज पर एमसीबी के 63 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड से होगी पढ़ाई! शिक्षा विभाग ने शुरु की तैयारी

Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी

Koria News: 4.22 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल प्रदूषण में आएगी कमी, मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन

Koria News: हॉस्टल में 67 छात्राओं की जान पर मंडरा रहा खतरा! गिर रहा छत का प्लास्टर, पंखा चालू करते ही निकलती है चिंगारी