कोटा

April 2017 Flashback : कोटा जेल में जल रही थी भ्रष्टाचारी बत्ती

कोटा. साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उनमें से माह अप्रेल 2017 की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है।

2 min read
Dec 29, 2017
जून 2017

साल 2017 गुजरने वाला है और नया साल 2018 शुरू होने वाला है। साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है। पेश है माह अप्रेल 2017 की प्रमुख घटनाएं -

04/04/17 सेंट्रल जेल में जेलर का खेल
केन्द्रीय कारागार में जेलर बत्तीलाल मीणा कैदियों को सुविधाएं मुहैया कराता था। इसके बदले वह उनके परिजनों से मोटी रकम वसूलता था। इसकी शिकायत मिलने पर एसीबी ने कार्रवाई की। जेलर के घर पर भी मारे थे छापे। जेलर ने कैदियों के भरोसे ही जेल छोड़ रखी थी। जेलर जमानत पर।

04/04/17 पोते ने की दादा की हत्या
गुमानपुरा थाना क्षेत्र में पाइप लगाने के विवाद में एक कलयुगी पोते ने अपने दादा का सिर तलवार के वार से धड़ से अलग कर दिया। इससे पहले बेटे-बहू ने पिता के साथ लात-घूसों से मारपीट की थी।

04/04/17 बिना बिल की एक लाख की दवा पकड़ी
महावीर नगर क्षेत्र में औषध नियंत्रण संगठन ने पकड़ी एक लाख की बिना बिल की दवाइयां। आरोपित युवक शाजापुर (मप्र) निवासी रामबाबू डांगी (21) मेडिकल स्टोर पर कर रहा था सप्लाई।

16/04/17 डिअर पार्क में आग
चंबल के किनारे स्थित डिअर पार्क में लगी आग। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने फायरलाइन बनाकर आग पर काबू पाया। दोपहर करीब 3.30 बजे लगी थी आग। पार्क में 30 वनकर्मी मौके पर पहुंचे। 8 से 10 हैक्टेयर में लगी आग।

Published on:
29 Dec 2017 08:32 pm