कोटा

हैंगिंग ब्रिज पर अवैध टोल वसूली पर हो कानूनी कार्रवाई, भाजपा कार्यकर्ता भी उतरे विरोध में

हैंगिंग ब्रिज पर गैर कानूनी टोल वसूली के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता भी विरोध में आ गए। पुलिस अधीक्षक से ठेका फर्म व एनएचआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2018, 9:46 PM IST
BJP workers protest

कोटा . हैंगिंग ब्रिज पर गैर कानूनी टोल वसूली के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता भी विरोध में आ गए हैं। अवैध टोल वसूली पर पुलिस अधीक्षक से ठेका फर्म व एनएचआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Breaking news : 5 साल की सजा सुनते ही घूसखोर एसआई ने खाई अज्ञात गोलियां, सिपाही ने मुंह में हाथ डाला तो अंगूठा चबाया

मंगलवार को कोटा नागरिक सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाड़ा एवं पार्षद गोपालराम मण्डा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर नियमों के विरूध टोल वसूली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर 60 किलोमीटर की दूरी पर ही टोल लिया जा सकता है, लेकिन उक्त टोल के दोनो तरफ की दूरी 60 किलामीटर से काफ ी कम होने के बावजूद भी टोल लिया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को आर्थिक हानि होने के साथ ही परेशानी भी उठानी पड़ रही है।

Big News: हाड़ौती के इन किसानों के लिए किसी काम का नहीं ये सरकारी फरमान

नियम विरूद्व एवं अनुचित तरीके से लिए जा रहे टोल शुल्क पर कानून के माध्यम से रूकवाने की मांग की है। प्रतिनिधि मण्डल में पार्षद नरेन्द्र हाड़ा, रमेश आहूजा, महेश गौतम लल्ली, रेखा लखेरा, धु्रव राठौर, रेखा जैन, महेश गौतम सोनू, बृजमोहन गौड़, ममता कंवर, प्रकाश सैनी, भाजपा दादाबाडी मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र ऋ षि आदि शामिल थे। उधर भाजपा शहर महामंत्री जगदीश जिंदल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन भेजकर अवैध टोल वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की है।

हैंगिग ब्रिज पर लगाया गया टोल अनुचित

कोटा व्यापार महासंघ के अघ्यक्ष का्रन्ति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने हैगिंग ब्रिज पर लगाए गए टोल को अनुचित बताते हुए इसे शहरवासियों पर अनावश्यक भार बताया है। तुरन्त प्रभाव से टोल वसूली बंद करने की मांग की है।

Published on: