कोटा

बम के बाद कोटा पुलिस को मिला ‘खतरनाक हथियार’, अचूक निशाना देख खूंखार अपराधियों की कांप उठेगी ‘रूह’

कोटा पुलिस को बम के बाद ऐसा खतरनाक हथियार मिला है, जिसका निशाना अचूक है। अपराधियों को अब वारदात करने से पहले सौ बार सोचना पड़ेगा।
2 min read
• •
May 23, 2018
kota police
बम के बाद कोटा पुलिस को मिला 'खतरनाक हथियार', अचूक निशाना देख खूंखार अपराधियों की कांप उठेगी 'रूह'

कोटा . अपराधी तो वारदात करने की नीयत से अपने साथ मिर्च पाउडर रखते हैं, जरूरत पडऩे पर अक्सर उपयोग भी करते हैं। लेकिन, अब पुलिस भी अपराधियों को पकडऩे और प्रदर्शन के दौरान भीड़ नियंत्रण के वास्ते मिर्च का उपयोग करेगी। हालात अपने काबू में करने के लिए कोटा पुलिस को आंसू गैस, वाटर कैनन और चिली बम के बाद अब एक अचूक हथियार मिला है 'चिली स्प्रे।

अब तक अधिकतर प्रदर्शन के दौरान दूर से ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस आंसू गैस व वाटर कैनन का उपयोग करती रही है। कुछ समय पहले पुलिस को चिली बम मिले थे। इनका उपयोग काफी दूर से भीड़ को नियंत्रित करने में किया जा सकता है। लेकिन, यदि भीड़ को पास से नियंत्रित करना है या नजदीक आए अपराधी को हमला करने व हावी होने से रोकना है तो ये हथियार कारगर नहीं हो पाते थे। इसके लिए अब 'चिली स्प्रे कारगर साबित होगा।

तरल रूप में है स्प्रे

मिर्च का यह स्प्रे तरल रूप में परफ्यूम की तरह के छोटे डिब्बे में है। पुलिस कर्मी इसे अपनी मल्टीपरपज बेल्ट में रिवॉल्वर की तरह लगा सकेंगे। जरूरत पडऩे पर पुलिस कर्मी इसका नजदीक से भीड़ नियंत्रण में आसानी से उपयोग कर सकेंगे। इसके उपयोग से कई लोग प्रभावित होंगे। आंखों में मिर्च का असर होने से वे भाग तो नहीं सकेंगे लेकिन उनकी आंखों को कोई नुकसान भी नहीं होगा। यह इको फ्रेंडली भी है।

स्प्रे आए, जरूरत पडऩे पर देंगे

शहर पुलिस लाइन में संचित निरीक्षक विजय शंकर शर्मा ने बताया कि
चिली बम का उपयोग तो दूर से भीड़ नियंत्रण में किया जाता है। नजदीक आई भीड़ को काबू में करने में चिली स्प्रे काफी उपयोगी होगा। यह स्प्रे कुछ दिन पहले ही पुलिस लाइन में आया है। जरूरत पडऩे पर पुलिसकर्मियों को दे दिए जाएंगे।

Published on:
23 May 2018 06:00 am