कोटा

दलित समाज ने भरी हुंकार, गुंजल को पार्टी से निष्काषित नहीं किया तो बस्तियों में घुसने नहीं देंगे भाजपा नेताओं को

विधायक प्रहलाद गुंजल के खिलाफ दलित समाज ने मोर्चा खोल दिया है। सड़कों पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
2 min read
May 14, 2018
Protest against MLA Prahlad Gunjal

कोटा . विधायक प्रहलाद गुंजल द्वारा महिला विधायक चन्दकांता मेघवाल पर अशोभनीय टिपप्णी करने की नदीपार क्षेत्र के मेघवाल युवा मंडल ने कड़ी निंदा की है। साथ ही सकतपुरा चौराहा पर विधायक गुंजल का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।

मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मेघवाल ने कहा कि भाजपा दलित समाज के खिलाफ पूरे देश में द्वेषतापूर्ण कार्य कर रही है। कोटा में भी विगत दिनों टेगोर हॉल में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के सामने दलित समाज की महिला विधायक चंद्रकांता मेघवाल से जिस प्रकार अपशब्द कहे। उससे समाज की भावनाएं आहत हुई है।


समाज के पदाधिकारियों ने मांग की है कि विधायक गुंजल को जल्द पार्टी ने निष्काषित किया जाए, नहीं तो उन्हें व उनके समर्थक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को दलित बस्तियों में घुसने नही देंगे। इस दौरान मोहन मेघवाल, नितेश मेघवाल, अजय मेघवाल, अनूप कुमार, मंजू मेहरा, चंद्र प्रकाश मेघवाल, धनपाल मेघवाल आदि मौजूद थे।

इससे पहले रविवार को कोटा उत्तर विधानसभा के नदी पार क्षेत्र के दलित मेघवाल समाज ने विधायक गुंजल के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां समाज के मोहन मेघवाल और बाबूलाल मेघवाल ने कहा, जिस तरीके से विधायक गुंजल ने दलित विधायक चन्द्रकांता मेघवाल को दो कौड़ी की कहकर संबोधित किया, उससे दलित समाज में भारी रोष है।

Read More: कोटा के इस सरकारी विभाग में देखिए कैसे चलता है पैसे का खेल, जेब में माल रखो और करवाओ फर्जी काम

कार्रवाई नहीं हुई तो असंतोष बढ़ेगा
डॉ. सियाराम वर्मा, प्रभुलाल मेघवाल और जीतू केवट ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। एक तरफ तो दलित के घर खाना खाया जाता है और दूसरी तरफ विधायक जैसे सम्मानीय व्यक्ति को दो कौड़ी का कहा जाता है। यह भाजपा की ओछी मानसिकता का परिचायक है। नदी पार मेघवाल समाज युवा जागृति मंच के अध्यक्ष जोधराज फौजी ने कहा कि राजस्थान में महिला मुख्यमंत्री के राज में भाजपा विधायक गुंजल ने मेघवाल समाज की विधायक को अपशब्द कहे, उन्हें तुरंत भाजपा से निष्काषित करना चाहिए, वरना आगामी चुनाव में भाजपा को दलित समाज के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

Published on:
14 May 2018 10:04 pm