कोटा

इंद्र इन्द्राणियों पर आसमान से बरसेंगे फूल..1 लाख दीपों से होगी आरती.. जैन नगरी बना कोटा का दशहरा मैदान..

साध्वी विशुद्धमति का 50 वां स्वर्ण संयम दीक्षा जयंती महोत्सव...

2 min read
Mar 05, 2019
Deeksha Jayanti Festival will be celebrated by Sadhvi Vishuddhimati.
इंद्र इन्द्राणियो पर आसमान से बरसेंगे फूल..1 लाख दीपो से होगी आरती.. जैन नगरी बना कोटा का दशहरा मैदान..

कोटा. गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति राष्ट्रीय स्वर्णिम संयम दीक्षा आयोजन समिति के तत्वावधान में 7 मार्च से दशहरा मैदान में साध्वी विशुद्धमति का 50वां स्वर्ण संयम दीक्षा जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। तीन दिन भक्ति की बयार चलेगी। अलग-अलग आयोजन होंगे। देश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु कार्यक्रम में भाग लेने यहां आएंगे। आयोजन की तैयारियां जारी है।

शोभायात्रा से आगाज तीन दिवसीय आयोजन का आगाज शोभायात्रा से होगा। संयम दीक्षा महोत्सव समिति के कार्याध्यक्ष जे के जैन ने बताया कि 7 मार्च को तलवंडी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 4 महिलाओं के बैंड समेत 14 बैण्ड भक्ति के सुर बिखरेंगे। 31 बग्घियों में इन्द्र-इन्द्राणी विराजमान रहेंगे। 21 घुड़सवार धर्मध्वजा लहराते हुए चलेंगे। जैन दर्शन पर आधारित विशेष झांकियां शामिल रहेगी। साध्वी विशुद्धमति व विभाश्री संघ का सान्निध्य श्रद्धालुओं को मिलेगा। 200 महिलाएं परेड करते हुए चलेंगी।

शोभायात्रा एरोड्राम, सीएडी सर्किल होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां तीन दिवसीय महोत्सव शुरू होगा। आयोजन स्थल पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। परेड में शामिल 200 महिलाएं ध्वज को सलामी देंगी। स्कूल के 200 बच्चे मातृगान करेंगे। बाद में साध्वी विशुद्धमति को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा जाएगा। दोपहर 1 बजे गणधरवलय विधान का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1452 परिवार पूजन में भाग लेकर अघ्र्य अर्पित करेंगे। शाम को 6.30 बजे आरती व 7.30 बजे से मुम्बई के गायक विक्की डी पारीख सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।

एक लाख दीपों से होगी आरती दीक्षा जयंती पर 9 मार्च को सुबह 5 बजे 1 लाख दीपों से आरती की जाएगी। इस मौके पर हैलीकॉप्टर से स्वर्णरजत फूलों की वर्षा की जाएगी। सवा छह बजे अभिषेक, सवा सात बजे साध्वी विशुद्धमति पूजन व आराधना की जाएगी। साध्वी द्वारा रचित 51 ग्रन्थों का विमोचन भी किया जाएगा। दोपहर 12 बजे विशुद्ध विनयांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। महाआरती को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए टीम आएगी। बिंदौरी में नजर आई श्रद्धा |


सोमवार को महावीर नगर प्रथम तथा रिद्धि सिद्धि नगर नदीपार क्षेत्र के जैन मंदिरों में दीक्षार्थियों की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दीक्षार्थियों की बिंदोरी भी निकाली गई। बनाया विशाल पांडाल समारोह के लिए दशहरा मैदान को जैन नगरी के रूप में सजाया गया है। जहां वैराग्य, समर्पण, कर्तव्य, अनुकम्पा, साधना, आराधना की अनुपम छटा के दर्शन होंगें। इसके लिए 140 गुणा 300 वर्ग फीट के तीन डोम बनाए जा रहे हैं। जिसमें दो लाख वर्ग फीट का एरिया कवर किया जाएगा।

दो को जैनेश्वरी दीक्षा जैन ने बताया कि 8 मार्च को सुबह शांतिधारा अभिषेक व अन्य आयोजनों के दौरान साध्वी संघ की दो सदस्यों भाग्यवती व उषा को साध्वी विशुद्धमति के सान्निध्य में जैनेश्वरी दीक्षा दी जाएगी। इससे पहले साध्वी विशुद्धमति का पादप्रक्षालन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से दीक्षा कार्यक्रम होगा। 11.30 बजे से गणधर विलय विधान व शाम 6.30 बजे आरती तथा रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंंगे।

25 हजार लोग होंगे शामिल सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन व मंत्री विनोद जैन टोरड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देशभर से लोगों के आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। शहर में करीब 25 हजार लोगों के ठहरने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है। दावत के लिए मोटे तौर पर 800 टिन तेल, 300 टिन घी, एक ट्रोला शक्कर का बंदोबस्त किया गया है।

Updated on:
05 Mar 2019 03:03 pm
Published on:
05 Mar 2019 02:10 pm