कोटा

चुनावी माहौल में अब दिवाली पॉलिटिक्स का दौर शुरू

जनसंपर्क किया, हालचाल पूछे  

2 min read
Nov 09, 2018
चुनावी माहौल में अब दिवाली पॉलिटिक्स का दौर शुरू


कोटा। चुनावी माहौल में पुड़ी-सब्जी पॉलिटिक्स के बाद अब दीवाली पॉलिटिक्स भी देखने को मिल रही है। टिकट के दावेदार सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ दिवाली की रामा-श्यामी करने लोगों तक पहुंच रहे है। कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को विभिन्न इलाकों में जाकर शहरवासियों से दीपावली की रामा श्यामी की। धारीवाल देर रात तक दिवाली की लोगों से राम-राम करने टिपटा चौराहा, कैथूनीपोल चौराहा, पुराना मोटर बस स्टैंड, पुरानी सब्जीमंडी, अग्रसेन बाजार, गांधी चौक होते हुए मोरी के हनुमानजी तक आमजन व व्यापारियों से दीपावली की रामा श्यामी की। दीपावली के जनसंपर्क में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पूर्व अध्यक्ष गोविंद शर्मा, राजेंद्र सांखला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू मेहरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिरला ने दीपावली पर की लोगों से राम-राम
सांसद ओम बिरला ने शुक्रवार को केशवपुरा के राम जानकी मंदिर में दर्शनकर क्षेत्र में लोगों से दिवाली की रामा-श्यामी की। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों के हाल-चाल जाने और संवाद किया। मंदिर समिति की ओर से बिरला का अभिनंदन किया गया।


उन्होंने कहा, केशवपुरा में बनने वाला फ्लाईओवर विकास का सेतु बनेगा। इससे व्यापारियों को फ ायदा होगा। साथ ही राहगीरों को भी जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा, केशवपुरा में चिकित्सा सेवाओं का भी विस्तार हुआ हैं। इस अवसर पर भाजपा शहर महामंत्री जगदीश जिंदल, पार्षद नरेन्द्र हाड़ा, मण्डल अध्यक्ष उमेश मेवाड़ा आदि मौजूद थे।

जनसंपर्क किया
विधायक संदीप शर्मा ने भी दादाबाड़ी व शास्त्री नगर में दीपावली की रामा-श्यामी की और पांच साल में कोटा दक्षिण में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दीपावली अंधेरे से उजाले की ओर सुख समृद्धि, वैभव का पर्व है, इसी दिशा में भाजपा देश को आगे बढ़ा रही है।

Updated on:
09 Nov 2018 11:23 pm
Published on:
09 Nov 2018 11:21 pm
Also Read
View All