कोटा

शादीशुदा प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भड़के ग्रामीण, प्रेमी को अर्द्धनग्न कर पेड़ से बांध जूते-चप्पलों से पीटा

बांसवाड़ा जिले के झाम्बुतलाब आंजना गांव में विवाहिता से अवैध संबंधों के चलते एक युवक को कुछ ग्रामीणों ने अद्र्धनग्न कर पेड़ से बांध दिय
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2018, 11:58 AM IST
love affair

अरथूना/बांसवाड़ा. जिले के अरथूना थाना इलाके के झाम्बुतलाब आंजना गांव में शुक्रवार को विवाहिता से अवैध संबंधों के चलते एक युवक को कुछ ग्रामीणों ने अद्र्धनग्न कर पेड़ से बांध दिया। सूचना पर देर शाम पुलिस ने युवक को छुड़वाया और मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरा घटनाक्रम शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे का है। पाटनवाघरा निवासी दिनेश शादीशुदा प्रेमिका के घर गया। इसके बाद परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। पहले तो उन्होंने दिनेश के साथ मारपीट की। इसके बाद रस्सी से बांधकर घर में ही पटक दिया। पुलिस ने दिनेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने झाम्बुतलाब आंजना निवासी रमेशचन्द्र, दला डामोर, मणिलाल, लक्ष्मण डामोर को गिरफ्तार किया गया है।

Read More: हमराह में दहाड़ा मुकुंदरा का राजा अलफांसो, शहरवासियों ने केक काट मनाया जश्न, बच्चों ने किया 'स्वैग से स्वागत'

इधर, छेड़छाड़ से परेशान बालिका ने पिया कीटनाशक, भर्ती

बकानी. थाना क्षेत्र की दौलतपुरा निवासी बालिका ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बदनामी के डर से कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। झालावाड़ अस्पताल में भर्ती बालिका (14) ने पर्चा बयान में बताया कि गुरुवार दोपहर 2 बजे बुखार आने से पिता गांव के ही भैरूलाल गुर्जर के साथ उसे बाइक पर इलाज कराने के लिए बकानी लाए। यहां इलाज के बाद वापस गांव जाते समय भैरूलाल ने कहा कि बाइक में खराबी आ गई है, अब इस पर तीन नहीं चल सकते।

इस पर पीडि़ता के पिता ने भैरूलाल गुर्जर के साथ किशोरी को गांव के लिए भेज दिया। रास्ते में छोटी-मोटी घाटी के यहां से बासखोयरा के सुनसान रोड की तरफ ले जाकर भैरूलाल ने बालिका से छेड़छाड़ की। किसी के आने की आहट पर आरोपित भाग गया। इसके बाद बालिका पैदल ही अपने घर पहुंची और बदनामी के डर से कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे परिजन बकानी अस्पताल ले गए, ज्यादा हालत खराब होने पर उसे झालावाड़ रैफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शुक्रवार रात पीडि़ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Published on: