
कोटा . हॉस्टल के मीटर में गड़बड़ी बताकर संचालक से लाइनमैन ने पहले तो 7 लाख की वीसीआर भरने को धमकाया। बाद में लाइनमैन विष्णु सेन ने कहा कि पांच लाख दे दो मामला ऊपर के ऊपर सुलट जाएगा। फरियादी रूस्तम अली ने एसीबी से लाइन मैन को ट्रेप करवाने के बाद पत्रिका से बातचीत में बताया कि विज्ञान नगर में उनका लकड़ी का कारखाना है। उसके ऊपर हॉस्टल संचालित है। जिसे लीज संचालक करीब 6 माह पहले छोड़कर चला गया। अब मैं ही हॉस्टल संभाल रहा हूं, लेकिन अभी बच्चे नहीं हैं।
Bribe case: निजी बिजली कम्पनी का ठेकाकर्मी व दलाल एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मंगलवार को बिजली वाले हॉस्टल के मीटर में गड़बड़ी बताकर मीटर खोलकर ले गए। सात लाख की वीसीआर भरने की बात कही। मैंने आर्थिक स्थिति का हवाला दिया, लेकिन विष्णु सेन पीछे लगा रहा। वह बार-बार कहता रहा कि बिना मतलब मारे जाओगे। पुलिस आएगी, परेशान हो जाएगे।
मामला सैटल कर लो। मैंने कहा कि कैसे? तो उसने कहा कि 5 लाख रुपए दे दे मामला ऊपर के ऊपर सुलट जाएगा। यह सुनते ही उनका माथा ठनका। मैं नहीं माना तो वह 3 लाख पर आया फिर दो लाख पर आया। जब उससे कहा कि वह डेढ़ लाख रुपए दे देगा, लेकिन वीसीआर भरनी पड़ेगी तो विष्णु सेन नहीं माना। अंत में 1.05 लाख रुपए में राजी हुआ। मेरी कोई गलती नहीं थी, फिर भी वो रिश्वत मांग रहा था, इसलिए एसीबी में शिकायत दी।
Read More: कोटा पुलिस को लुटेरे मिले ना सोना, सिर्फ वाह-वाही लूटी
बुधवार शाम को जैसे ही दलाल दुकानदार को रकम दी। विष्णु उसे लेकर ऑफिस की तरफ गया। वहां ऑफिस के बाहर ही खड़े अधिकारियों से इशारों में बात की। इसके बाद कहा कि इसने काम कर दिया है। अब कल मीटर लग जाएगा।