कोटा

राजस्थान पत्रिका और शहरवासि‍यों की जीत : हैंगिंग ब्रिज पर लोकल गैर वाणिज्यिकवाहनों पर नहीं लगेगा टोल

केन्द्रीय मंत्री ने एनएचएआई को हैंगिंग ब्रिज पर शुक्रवार से स्थानीय गैर वाणिज्यिक वाहनों से टोल टैक्स नहीं लेने के निर्देश जारी किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2018, 1:49 AM IST
hanging bridge
hanging bridge

कोटा . हैंगिंग ब्रिज पर टोल वसूली के वि‍रोध में राजस्थान पत्रिका के समाचार अभियान के बाद शुरू हुए जनांदोलन के दबाव में स्‍थानीय गैर वाणि‍ज्‍यि‍क वाहनों को टोल मुक्‍त करने का फैसला गुरुवार देर शाम केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री निति‍न गडकरी ने सांसद ओम बि‍रला से मुलाकात के बाद कर दि‍या। केन्द्रीय मंत्री ने एनएचएआई के चेयरमैन को चम्बल नदी पर निर्मित हैंगिंग ब्रिज पर शुक्रवार से स्थानीय गैर वाणिज्यिक कोटा के वाहनों से टोल टैक्स नहीं लेने के निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार को सांसद ओम बिरला ने गडकरी से मि‍लकर इस मसले पर उत्पन्न हुए जनाक्रोश के बारे में अवगत कराया।

सांसद से हुई चर्चा
सांसद बिरला ने केन्द्रीय मंत्री से कहा कि हैंगिग ब्रिज बड़ी उम्मीदों के साथ बना है, जो कोटा शहर को दुर्घटना मुक्त बनाने एवं सुगम यातायात के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। लम्बे इंतजार के बाद हैंगिंग ब्रिज पर यातायात शुरू होने के बाद अचानक उस पर गुजर रहे वाहनों पर टोल टैक्स लागू कर दिया। ब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग घूमने भी जाते हैं। ऐसे में कोटा-बूंदी के लोकल गैर वाणिज्यिक वाहनों से टोल टैक्स वसूल करना न्यायोचित नहीं है। सांसद बिरला ने केन्द्रीय मंत्री को कहा कि बिना किसी पूर्व तैयारी के इस प्रकार से टोल टैक्स लागू कर देने से हैंगिंग ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग रहीं हैं। टोल लगाने से पूर्व नाकों पर जो तैयारियां होनी चाहिए, वह भी नहीं गई। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने एनएचएआई को टोल नाके पर पूरी तैयारियां करने के लिए कहा, ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं हो।

शुक्रिया 'पत्रिका'
चलाकर कोटा के लोगों से टोल वसूली के विरोध में आवाज उठाई थी। पत्रिका के अभियान के बाद कोटा में जनआंदोलन शुरू हो गए। भाजपा, कांग्रेस व विभिन्न संगठनों ने धरने-प्रदर्शन, रैली निकालकर एनएचएआई के खिलाफ आवाज उठाई। सांसद ओम बिरला ने कोटा के लोकल वाहनों को टोल मुक्त करने का मसला दमदारी से उठाया। विधायकों ने भी टोल वसूली पर आपत्ति जताई थी। लोकल गैर वाणिज्यिक वाहनों पर टोल खत्म होने पर शहर के लोगों ने राजस्थान पत्रिका की मुहिम को सराहा और कहा कि इसके लिए पत्रिका का कोटि-कोटि आभार...।

Published on: