
केशवरायपाटन. धार्मिक नगरी में एक माह से चल रही सावन महोत्सव का शुक्रवार को धूमधाम के साथ समापन किया गया। शहर के पौराणिक केशव मंदिर पर सावन महोत्सव पर चल रहे झूले के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़़ पडे।यहां प्रतिदिन महिलाएं नियमित भजन कीर्तन नृत्य करती थी। मंदिर में सावन में
भगवान सुखराय महाराज झूले में विराज कर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। इसी प्रकार शिव मंदिरों में सावन महोत्सव चल रहा था। इस अवसर पर एक महीने से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। मंदिरों में झांकी पूजा पाठ , अभिषेक का दौर चल रहा था। सावन शुक्ल पूर्णिमा को सावन महोत्सव का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। शहर के जम्मू मार्गेश्वर महादेव, राजराजेश्वर महादेव, शिव वाटिका, सीएडी परिसर में रामेश्वर महादेव, पंचायत समिति के विश्वनाथ महादेव, मात्रा स्थित सेतुबंध रामेश्वर, माधोराजपुरा के पास स्थित स्वेत वाहन भगवान महादेव पर लोगों ने अभिषेक कर भोग लगाया।