
कोटा . किशोर सागर की पाल पर रविवार की सुबह शहरवासियों के लिए खास रही। यहां इर कोई हुस्नआरा के शहजादे मुकुंदरा के राजा अल्फांसो के रंग में रंगा नजर आया। मौका था राजस्थान पत्रिका की पहल पर आयोजित हमराह का, जिसमें मुकुंदरा के राजा अलफांसो टी-91 के विविध रंग दिखाई दिए।
मुकुंदरा में बाघ आगमन का शहरवासियों ने जश्न मनाया और केक काट कर खुशियों का इजहार किया। इसके अलावा टाइगर की थीम पर फैंसी ड्रेस व चित्र प्रतियोगिता होगी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के संयोजक जनरल मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने बताया कि पाल पर सुबह 7 से 8 बजे तक प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया।
Read More: 125 करोड़ भारतीयों का दिल जीतना है तो सेवा को बनाओ आधार, धर्म के नाम मत करो देश को निलाम
इसके बाद फिल्मी गानों की धुन पर टाइगर की थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों व युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रथम विजेता को 3100, द्वितीय को 2100, तृतीय को 1100 रुपए का नकद पुरस्कार व 200 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मान से नवाजा।
महासचिव रमेश आहुजा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला थे। विधायक संदीप शर्मा, हीरालाल नागर, महापौर महेश विजय, यूआईटी अध्यक्ष रामकुमार मेहता तथा गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष विशाल शर्मा विशिष्ठ अतिथि रहे।
Read More: मौसम ने मारा पलटा: दिन में तेज धूप, शाम को आंधी-बरसात, 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
चित्रों में दहाड़ेगा बाघ
जेसीआई कोटा स्टार की ओर से टाइगर थीम पर चित्र प्रतियोगिता हुई। जिसमें 200 बच्चों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया। प्रतिभागियों को क्लब की ओर से ड्रॉईंग शीट, पेंसिल उपलब्ध कराई गई। पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता बेहतर चित्र बनाने वाले टॉप टेन बच्चों को पुरस्कृ त किया गया।
बाल विवाह उन्मूलन का दिया संदेश
रोटरी क्लब कोटा राउण्ड टाउन की ओर से हमराह में बाल विवाह की रोकथाम और बाल श्रम उन्मूलन का संदेश दिया गया। क्लब अध्यक्ष विमलचंद जैन ने बताया कि नुक्कड़ नाटकके माध्यम से कलाकारों ने बाल विवाह के समाज पर पड़ते दुष्प्रभाव बताए। साथ ही सामाजिक कुरुतियों की रोकथाम के लिए शहरवासियों को संकल्प दिलाया।
नि:शुल्क जांच करवाने उमड़े शहरवासी
कोटा संभाग प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिशनर्स महासंघ की ओर से हमराह में इस बार भी शिविर लगाकर नाक, कान, गला, दंत, शिशु रोग का नि:शुल्क परामर्श दिया गया। यहां चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श दिया। संघ अध्यक्ष डॉ. सिद्दिक अंसारी ने बताया कि शिविर में फिजिशियन डॉ. सरफराज खान, ईएनटी डॉ. निखिल सोनी, दंत चिकित्सक दानिश शेर खान, असमा शेर खान, शिशुरोग
विशेषज्ञ डीके गुप्ता ने सेवाएं दी। शविर प्रभारी हेमराज प्रजापति ने बताया कि ब्लड प्रेशर भी चेक
किया गया।