लाइफस्टाइल

Alia Bhatt Viral Dress Price:  क्या सच में अलिया भट्ट ने पहनी 2000 की ड्रेस या ये है Publicity का नया ट्रेंड?

Alia Bhatt look in Alpha Teaser Release: छोटे से छोटे फंक्शन में भी महंगे कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म में 1,999 रुपये की ड्रेस पहनने के चलते ट्रेंड में हैं। आइए जानते हैं कि इस ड्रेस में ऐसा क्या खास है।

2 min read
Jun 11, 2026
Alia Bhatt Alpha Teaser Look, Alia Bhatt Viral Dress Price
अलिया भट्ट Viral Dress का दाम| image credit instagram-bollywoodwomencloset

Alia Bhatt Alpha Teaser Dress Price: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' (Alpha) का टीजर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह टीजर में दिख रहा आलिया का लुक और उनकी ड्रेस है, जो इस समय लोगों का ध्यान अपनी तरफ सबसे ज्यादा खींच रही है। आइए जानते हैं क्या है आलिया की ड्रेस में ऐसा खास जिससे एक्ट्रेस ट्रेंड में हैं।

अल्फा के टीजर में 1,999 की ड्रेस पहने दिखीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt seen wearing a 1,999 dress in Alpha teaser)

सोशल मीडिया पर आलिया जिस ड्रेस की वजह से ट्रेंड में हैं, इंस्टाग्राम पेज 'बॉलीवुड वूमेन क्लोजेट' के मुताबिक, उस ड्रेस का नाम 'टियर्ड-स्कर्ट शिफॉन ड्रेस' है और इसकी कीमत ₹1,999 है। एक्ट्रेस की यह ड्रेस देखने में हल्के नीले रंग की मिनी ड्रेस है, जिसमें स्पैगेटी स्ट्रैप्स, वी-नेकलाइन पर झालर (frills) और नीचे की तरफ एक फ्लोई टियर्ड स्कर्ट है। इसका फिटेड बॉडिस आलिया के लुक को और भी स्टालिश बनाता है।

वहीं, इस ड्रेस के साथ आलिया के लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी सिंपल और नेचुरल रखा गया है। बाल हल्के बीच वेव्स में कर्ल करके खुले रखने के साथ ही मेकअप में बस ग्लोई स्किन बेस, हल्के आइब्रो, थोड़ा सा ब्लश और ग्लॉसी बेबी पिंक लिपस्टिक का इस्तेमाल किया गया है।

15,500 की साड़ी और 13,63,000 रुपये के नेकलेस में दिखीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut seen in a 15,500 saree and 13,63,000 necklace)

आलिया की तरह अभिनेत्री कंगना रनौत भी बीते दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन के दौरान आइवरी रंग की साड़ी के चलते सुर्खियों में छाई हुई थीं, जिसकी ऑनलाइन सर्च करने पर कीमत 15,500 रुपये पता चलती है। एक्ट्रेस ने अपने पोल्का डॉट रेट्रो साड़ी लुक को 'निजाम पर्ल नेकलेस' के साथ कंप्लीट किया था, जिसकी कीमत ऑनलाइन 13,63,000 रुपये बताई जा रही है।

क्या यह है पब्लिसिटी का नया ट्रेंड (Is this the new trend of publicity in Bollywood)

आलिया भट्ट किसी छोटे से छोटे इवेंट में भी काफी महंगे और डिजाइनर कपड़े पहने दिखती हैं। ऐसे में फिल्म की शूटिंग में 1,999 रुपये के कपड़े पहनना क्या बॉलीवुड का फिल्मों को प्रमोट करने का कोई नया पब्लिसिटी ट्रेंड है? इसको लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने 15,500 की साड़ी को 13,63,000 रुपये के नेकलेस के साथ स्टाइल कर सुर्खियां बटोरी थीं।

Published on:
11 Jun 2026 03:29 pm