Happy Women's Day Wishes for Wife/Girlfriend: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यहां दिए गए विशेज को कार्ड पर लिखकर या सोशल मीडिया के जरिए भेजकर अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को खास महसूस कराएं।
Happy Women's Day Wishes for Wife/Girlfriend: हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में महिलाओं के योगदान, मेहनत, साहस और उनके अधिकारों का सम्मान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस साल यह 8 मार्च 2026, दिन रविवार यानी कल मनाया जाएगा। यह खास दिन समाज को महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय, असमानता और शोषण के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। इसलिए इस दिन लोग अपनी जिंदगी की खास महिलाओं को प्यार और सम्मान जताने के लिए शुभकामनाएं भेजते हैं।
अगर आप इस खास अवसर पर अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो आप यहां दिए गए विशेज को कार्ड पर लिखकर या सोशल मीडिया के जरिए भेज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
1-तुम हंसती रहो, तुम चहकती रहो,
तुम प्रेरणा बनकर चमकती रहो,
तुम हक के लिए लड़ो समाज से
एक बदलाव हो तुम्हारी आवाज से।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं।
2-हौसलों की उड़ान है नारी,
सपनों की पहचान है नारी।
हर मुश्किल को आसान बना दे,
ऐसी महान है नारी।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।
3-नारी सिर्फ एक नाम नहीं,
बल्कि हिम्मत और सम्मान की पहचान है।
उसके बिना अधूरी है हर कहानी,
नारी ही जीवन की असली शान है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।
4-तेरे होने से ही जिंदगी में खुशियों की बहार है,
तेरी बातों में जैसे प्यार का संसार है।
तू हमेशा यूं ही मुस्कुराती रहे,
महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
5-तेरी मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है,
तेरी खुशी में ही मेरी जिंदगी बसी है।
तू यूं ही हमेशा खुश और सफल रहे,
महिला दिवस की शुभकामनाएं।
6-तेरी मुस्कान से ही रोशन मेरी हर राह होती है,
तेरे साथ से ही हर सुबह खास होती है।
तू यूं ही हौसलों से दुनिया जीतती रह,
महिला दिवस की शुभकामनाएं।
7-नारी की मुस्कान में छुपी है खुशियों की बहार,
नारी के बिना अधूरा है ये पूरा संसार।
उसकी ताकत और साहस को दिल से सलाम,
महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
8-नारी है शक्ति, नारी है सम्मान,
नारी से ही सजा है पूरा संसार।
हर कदम पर बढ़ती रहे आपकी पहचान,
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
9-तुम्हें पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान पसंद है
किसी और की पहचान नहीं, अपनी काबिलियत की पहचान है।
महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
10-क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
Happy Womens Day !
11-गिरकर उठना आता है तुम्हें
इसलिए हर मोड़ पर अपनी राह को आसान बनाती हो तुम
महिला दिवस की शुभकामनाएं।
12-लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर,
खुशियों को बिखेरे नारी।
Happy Womens Day !
13- हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए
पर एक स्त्री अकेली ही काफी है
घर को स्वर्ग बनाने के लिए!
Happy Womens Day !
14-मां के साथ ममता मिलती, बहन से मिलता हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती जीवन की नैया पार।
नारी के बिना पुरुष अधूरा है। नारी से ही घर पूरा है।
Happy Womens Day !