लाइफस्टाइल

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए बनाएं खूबसूरत लोटस पोशाक, जानें घर पर तैयार करने का आसान तरीका 

Laddu Gopal Lotus Dress: लड्डू गोपाल को पहनाने के लिए आप इस जन्माष्टमी पर घर पर ही सुंदर लोटस पोशाक बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
2 min read
Sep 03, 2026
Laddu Gopal Lotus Dress,, Lotus Dress
Laddu Gopal Poshak (file photo) image credit youtube /RadheCreations1

Laddu Gopal Poshak: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को सजाने के लिए बाजार से पोशाक खरीदने के बजाय आप इस साल घर पर भी अपनी पसंद के रंग में सुंदर लोटस पोशाक तैयार कर सकते हैं। कमल की पंखुड़ियों से बनी यह पोशाक कान्हा जी को पहनाने के बाद बेहद सुंदर लगेगी। आइए जानते हैं जन्माष्टमी 2026 के लिए लड्डू गोपाल की लोटस पोशाक बनाने का आसान स्टेप बाय स्टेप तरीका।

लड्डू गोपाल के लिए लोटस पोशाक बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

स्टेप 1: कपड़े का चुनाव करें
लड्डू गोपाल की लोटस पोशाक बनाने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद के दो अलग अलग रंग के कपड़े का चुनाव करें।

स्टेप 2: कमल की पंखुड़ियां तैयार करें
पोशाक बनाने के लिए अब सबसे पहले अपनी पसंद के रंग के कपड़े से छोटे छोटे अंडाकार या पत्ती के आकार के टुकड़े काट लें। अब इन कपड़ों को दोनों तरफ से मोड़कर सिलाई करें, जिससे कमल की पंखुड़ियों जैसा आकार तैयार हो जाए।

स्टेप 3: पोशाक का बेस तैयार करें
पंखुड़ियां तैयार करने के बाद अब पोशाक का बेस तैयार करें। इसके लिए आप चाहें तो हरे रंग का कपड़ा ले सकते हैं, जो देखने में खूबसूरत लगे। इसके लिए जितनी बड़ी आपको पोशाक चाहिए, उतने बड़े कपड़े को गोल आकार में काटें। फिर इसके सेंटर में कमर के साइज के अनुसार गोल काटें। इसके बाद एक लंबा कट लगाएं, जिससे पोशाक पहनाने में आसानी हो।

स्टेप 4: पत्तियों को लगाएं
अब तैयार सारी पत्तियों को सिलाई मशीन की मदद से एक एक करके बेस पर लगाएं। एक के बाद एक पत्तियों को लगाते जाएं। इससे गोल घेर जैसा तैयार हो जाएगा।

स्टेप 5: ऊपर का हिस्सा तैयार करें
अब लड्डू गोपाल को पहनाने के लिए ऊपर का हिस्सा बनाने के लिए गुलाबी या पोशाक से मैचिंग रंग के कपड़े की एक आयताकार पट्टी काट लें। कपड़े को मोड़कर लड्डू गोपाल की सीने और कंधे के नाप के अनुसार ऊपर का हिस्सा तैयार करें।

स्टेप 6: सजावट करें
ऊपर का हिस्सा तैयार होने के बाद इसके किनारों पर पतली गोटा पट्टी या लेस लगा दें। 

स्टेप 7: पोशाक से जोड़ें
अब तैयार हिस्से को लोटस वाले घेर के बीच में रखें और अच्छी तरह से सिलाई करके जोड़ दें। 

स्टेप 8: पोशाक की सजावट करें
अब लोटस पोशाक को और सुंदर बनाने के लिए पंखुड़ियों के किनारों पर मोती, स्टोन या सुनहरी लेस लगा सकते हैं। अपनी पसंद के अनुसार सजावट करके पोशाक को आकर्षक लुक दें।

स्टेप 9: मैचिंग पगड़ी बनाएं
अगर आप चाहें तो बचे हुए कपड़े से लड्डू गोपाल के लिए मैचिंग छोटी सी पगड़ी या कैप भी तैयार कर सकते हैं। इससे पूरी पोशाक का लुक और भी सुंदर लगेगा।

Updated on:
03 Sept 2026 05:08 pm
Published on:
03 Sept 2026 05:03 pm