
Mouth Taping For Snoring:सोते समय मुंह पर टेप लगाना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं। इसे Mouth Taping कहा जाता है। इसका मकसद सोते समय मुंह से सांस लेने की आदत को कम करना और नाक से सांस लेने को बढ़ावा देना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह किन लोगों के लिए सही है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मुंह पर टेप लगाने यानी Mouth Taping के दौरान लोग सोने से पहले अपने होठों पर टेप लगाकर मुंह को बंद रखते हैं। इसका उद्देश्य मुंह से सांस लेने के बजाय नाक से सांस लेना है। हालांकि अगर नाक बंद है तो मुंह पर टेप लगाने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए नाक बंद होने या गंभीर नाक की समस्या के दौरान इस तरीके का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Cleveland Clinic के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को नाक से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं तो मुंह पर टेप लगाना जोखिम भरा हो सकता है। इनमें शामिल हैं।
मुंह पर टेप लगाने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। इसके संभावित नुकसान में शामिल हैं।
Cleveland Clinic के अनुसार अभी इस बात के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं कि मुंह पर टेप लगाना खर्राटे रोकने का प्रभावी तरीका है। खर्राटे कभी कभी किसी दूसरी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकते हैं। इसलिए केवल मुंह पर टेप लगाकर खर्राटों को रोकने की कोशिश करने के बजाय इसके पीछे की वजह जानना जरूरी है।
इसके अलावा अगर रात में मुंह से सांस लेने की समस्या एलर्जी या नाक बंद होने के कारण है या आप मुंह पर टेप लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले डॉक्टर से बात कर लें। डॉक्टर यह तय करने में मदद कर सकते हैं कि यह तरीका आपके लिए सुरक्षित है या नहीं।