लाइफस्टाइल

World Record 2026: अनोखा! 42 दांत वाले शख्स से मिलिए, कौन है प्रथाब मुनियांडी जिसने बनाया विश्व रिकॉर्ड

World Record 2026: हम लोग आजतक 32 दांत ही सुने हैं। पर इस शख्स के पास 32 नहीं, 42 दांत हैं। इसी वजह से ये दुनिया का पहला पुरुष बन गया है जिसके पास सबसे अधिक दांत (Most teeth in a persons Mouth) हैं।
2 min read
Mar 06, 2026
World Record 2026, Prathab Muniandy, guinness world records, Most teeth in a persons Mouth,
सबसे अधिक दांत वाले पुरुष की तस्वीर | Photo - Guinness World Records

World Record 2026: हम लोग आजतक 32 दांत ही सुने हैं। इस पर ना जाने कितने तंज और कहावत हैं, जैसे- बत्तीसी ना दिखाओ, बत्तीसी बाहर आ जाएगी…। पर आप इस शख्स को ऐसा नहीं कह सकते हैं। इसके पास 32 नहीं, 42 दांत हैं। इसी वजह से ये दुनिया का पहला पुरुष बन गया है जिसके पास सबसे अधिक दांत (Most teeth in a persons Mouth) हैं। इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records 2026) में दर्ज हो चुका है। आइए, 42 दांतों वाले प्रथाब मुनियांडी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Most teeth in a persons Mouth | 42 दांतों के साथ अनोखा विश्व रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 42 दांतों के साथ प्रथाब मुनियांडी की फोटो शेयर की है। लिखा है- "मुस्कुराइए, मलेशिया के प्रथाब मुनियांडी के मुंह में कुल 42 दांत हैं, जो सामान्य से 10 अधिक हैं। इसी वजह से उन्हें एक व्यक्ति के मुंह में सबसे ज्यादा दांत होने का रिकॉर्ड हासिल हुआ है।"

Photos of Prathab Muniandy has 42 teeth : 42 दांत वाले पुरुष की तस्वीर देखिए

प्रथाब मुनियांडी की फोटो की सभी तस्वीरों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से शेयर किया गया है। प्रथाब की रियल फोटो से लेकर उनके दांत और दांत के एक्स-रे तक की फोटो आप देख सकते हैं।

कौन है 42 दांत वाला प्रथाब मुनियांडी?

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 5 मार्च 2026 को अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की है। लेख के मुताबिक, प्रथाब मुनियांडी मलेशिया के रहने वाले हैं। वो जब ये जानकारी दिए तो हैरानी हुई लेकिन, हमारी टीम ने इसको लेकर आगे काम किया।

प्रथाब के दांतों की जांच दो डेंटिस्ट ने की। इसके बाद ये कंफर्म हो पाया कि प्रथाब के द्वारा किया जा रहा दावा सच है। जब ये बात मेडिकली साबित हुई तो सबसे अधिक दांत वाले पुरुष का रिकॉर्ड इनके नाम दर्ज किया गया।

यूजर्स के सोशल रिएक्शन्स

सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करने के बाद यूजर्स की ओर से जमकर कमेंट आ रहे हैं। कोई इनके लिए खास प्रकार का टूथब्रश शेयर कर रहा है तो कोई सैल्यूट कर रहा है। वैसे आप क्या कहना चाहेंगे?

Updated on:
06 Mar 2026 11:45 am
Published on:
06 Mar 2026 11:37 am