लखनऊ

10वीं पास लोगों के लिए 11 हजार रुपए प्रति महीने की नौकरी

उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में PRD यानी प्रांतीय रक्षक दल जवानों की भर्ती होगी। कुल 1465 PRD जवानों की भर्ती की जाएगी।

less than 1 minute read
Jan 14, 2023

1465 में से 20% यानी करीब 293 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। सभी 21 जिलों के जिलाधिकारियों को भर्ती के निर्देश दे दिए गए हैं। महानिदेशालय यानी directorate general ने जिलाधिकारियों को भर्ती करने का 3 फरवरी तक का समय दिया है। साथ ही उन्होंने 3 फरवरी तक भर्ती हुए जवानों की लिस्ट भेजने को कहा है। भर्ती कब से शुरू होगी। इसकी तारीख अभी नहीं आई है।

इन लोगों को दी जाएगी प्रॉयोरिटी
PRD जवानों के चयन में ट्रेडमैन- कुक, माली, कॉरपेंटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्लंबर, धोबी, ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन की योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स को प्रॉयोरिटी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में PRD जवानों के लिए सैलेरी ₹11,850 है।

21 जिलों में होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश के अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, उन्नाव, संत कबीरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, महराजगंज, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, कानपुर नगर, बुलंदशहर, मेरठ, कासगंज, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बरेली और सहारनपुर में भर्तियां होंगी।

PRD जवान वैकेंसी 2023 के लिए एलिजिबिलिटी
उम्र सीमा - 18 से 45 साल
एजुकेशन क्वालिफिकेशन - 10वीं पास

Published on:
14 Jan 2023 10:46 am
Also Read
View All