5 राज्यों में चुनावी नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हैं। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है, तो वहीं राजस्थान में भी पारंपरिक रूप से भाजपा के बाद इस बार कांग्रेस ही बाजी मार रही है।
लखनऊ. 5 राज्यों में चुनावी नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हैं। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है, तो वहीं राजस्थान में भी पारंपरिक रूप से भाजपा के बाद इस बार कांग्रेस ही बाजी मार रही है।लेकिन सबके नजरे मध्यप्रदेश पर टिकीं है, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन कांग्रेस इस बार 15 साल के बाद मजबूत स्थिति में दिख रह है। वहीं सपा और बसपा यहां पर किंगमेकर के रूप में नजर आ रहे हैं।
वहीं अखिलेश यादव ने इसको लेकर आज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी चुनावी नतीजों के लकेर टिप्पड़ी की और लिखा जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह ... तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह...।
2019 चुनाव पर कहा यह-
यही नहीं उन्होंने जारी एक बयान में इन विधानसभा चुनावों के बाद 2019 चुनाव के लिए भी स्पष्ट रूप से अपना एजेंडा साफ किया और कहा कि चुनाव से पहले हमारा ऐसा गठजोड़ होगा जो भाजपा का सफाया करेगा। इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लिए मुख्य प्राथमिकता हैं कि पहले संगठन मजबूत करें। हम इसमें लगे हैं। समाजवादी पार्टी सीट बंटवारे में सम्मान जनक फैसला लेगी।
भाजपा को सत्ता से बाहर जाना है-
अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा की देश विरोधी नीतियों से जनता निजात चाहती है। कालाधन, भ्रष्टाचार और जीएसटी के मुद्दे पर भाजपा ने जनता को ठगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता चुनाव आने से पहले ही लड़ने से मना कर रहे हैं व इस्तीफा दे रहे हैं। वे चुनाव शुरू होने से पहले ही मैदान छोड़ गए हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में धोखे से चुनाव जीता है। समाजवादी पार्टी ने विकास पर चुनाव लड़ा। 2017 में भी हमें कम वोट नहीं मिला था। भाजपा ने जाति पर चुनाव लड़ा। साम्प्रदायिकता भाजपा का एजेंडा है। भाजपा ने बहुत खाईं पैदा की है। इनको पता है कि इस बार इनको सत्ता से बाहर जाना है।