लखनऊ

अखिलेश ने लाल टोपी पर दे दिया ऐसा बयान, विपक्षी भी हो गए हैरान

सपा ने दूसरे राज्यों में किया चुनाव प्रचार

less than 1 minute read
Nov 26, 2018
Akhilesh Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद में जनता को संबोेधित करते हुए कहा कि यह शिवाजी की धरती है यहां ऐतिहासिक कार्यक्रम में लाल टोपी का दिखना परिवर्तन का संकेत है। इसका संदेश समाजवादी पार्टी की मजबूती है।
श्री यादव ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासनकाल में जो मंहगाई कांग्रेस ने छोड़ी थी भाजपा उसे और ऊपर ले गयी। भाजपा-कांग्रेस में कोई अंतर नही है। दिल्ली की सरकार में बैठे लोग झाडूं लगा रहे है। उसके बाद भी गंदगी नही खत्म हुई क्योकि भाजपा की नीयत साफ नही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने गरीबों के हित में कोई कार्य नही किया। मंहगाई ने गरीब को मार दिया। देश में रूपये की कमी नही है। अगर कमी होती तो बड़े-बड़े लोग गरीब का पैसा बैंक से लेकर नही भागते। देश के युवाओं में निराशा हैं। इसे सिर्फ समाजवादी ही दूर कर सकते है। देश में बड़े फैसले समाजवादी ही ले सकते है। किसानों को आज भी आय दुगुनी होने का इंतजार है। गरीब के पास उज्जवला सिलेंडर दूसरी बार भरवाने की कोई व्यवस्था नही है।

यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में ऐसी हवा चल रही हैं कि साइकिल ने सबको पीछे छोड़ दिया है। समाजवादियों ने हमेशा जनता का भरोसा मजबूत करने का काम किया है। जनता ने इस बार साइकिल की रफ्तार को बढ़ा दिया है। समाजवादियों को मौका मिलने पर गरीबों के चेहरे पर खुशहाली लाने का प्रयास होगा।

अखिलेश यादव ने जनता से बिजावर विधानसभा से प्रत्याशी राजेश कुमार, महाराजपुर विधानसभा से प्रत्याशी प्रीतम सिंह यादव एवं चन्दला विधानसभा से प्रत्याशी श्रीमती अनित्या सिंह को जिताने की अपील की है।

Published on:
26 Nov 2018 09:07 pm
Also Read
View All