लखनऊ

बनारस में गोवर्धन पूजा को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, सुनकर बीजेपी नेताओं की बढ़ी धड़कनें

बनारस से वापस लौटे अखिलेश यादव ने माहौल देख किया बड़ा एेलान, बीजेपी नेताओं की बढ़ी धड़कनें, गर्म हुई सियासत

2 min read
Nov 09, 2018
akhilesh yadav
akhilesh yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि ‘गोवर्धन पूजा’ हमें सत्ता के अभिमान को चूर करने और जन-जन की रक्षा करने का संदेश देती है। भगवान ही नहीं हर भक्त को भी अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुरूप ये कर्तव्य निभाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीर भी साझा की, जो उनके बनारस के कार्यक्रम की है।

बता दें कि गुरुवार को अखिलेश यादव पूरे डेढ़ साल बाद वाराणसी पहुंच थे। वो यहां खिड़कियां घाट में होने वाली खास गोवर्धन पूजा के मुख्य अतिथि थें।


आपको बता दें कि इस पूजा में अखिलेश यादव इससे पहले साल 2007 में शामिल हुए थे, जिसके बाद वो साल 2012 में यूपी के मुखिया बने थे लेकिन सीएम बनने के बाद वो हर साल बड़े विधि-विधान से होने वाली इस पूजा में कभी भी शामिल नहीं हुए और इसके बाद वो सत्ता से बाहर हो गए।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की राजनीति ही धर्म से शुरू होती है। समाजवादियों के लिए धर्म राजनीति का रास्ता नहीं हो सकता है। मेरी पत्नी व्रत रखती है या खाना देख कर पता चल जाता है कि आज कौन से दिन है। यह हमारी आस्था का विषय है। बनारस का क्योटो बनाने के प्रश्र पर कहा कि मैने क्योटो गया हूं और छह बाद जब सपा की सरकार बनाये तो यहां के मीडिया को अपने साथ क्योटो लेकर जाऊंगा। वही बैठ कर तय किया जायेगा कि किस तरह क्योटो बनाया जाये। बनारस के अपराध पर कहा कि यहां पर व्यापारियों का सोना लूट लिया जाता है अपराधियों को पकडऩे का दावा किया जाता है लेकिन सोना नहीं मिलता। यूपी में चारों तरफ ताबड़तोड़ क्राइम हो रहा है जिसे रोकने में बीजेपी नाकाम साबित हो रही है। बनारस में फ्लाईओवर हादसे पर कहा कि बीजेपी सरकार को मृतकों को50-50 लाख का मुआवजा देना चाहिए।

Published on:
09 Nov 2018 11:04 am