सोशल मीडिया पर होली स्पेशल कई सॉन्ग हैं। होली से जुड़े कई पुराने गाने और एल्बम आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हैं। लेकिन इस बार होली में पुराने गानों के साथ ही नए गानों का भी आनंद लिया जा सकेगा।
होली का त्योहार आने वाला है। उत्तर प्रदेश में इस त्योहार को हर साल धूम धाम से मनाया जाता है। रंगों का यह त्योहार और भी हसीन और मनोरंजक हो जाता है जब होली के गानें बजें और इस पर नाचने थिरकने का मौका मिले। सोशल मीडिया पर होली स्पेशल कई सॉन्ग हैं। होली से जुड़े कई पुराने गाने और एल्बम आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हैं। इसी में एक है निरहुआ और आम्रपाली दुबे का हिट होली सॉन्ग जिसके बोल हैं-'होली में राजा आजा दोहा करत से, जिसमें वह उन्हें याद करते हुए दिखाई दे रही हैं।'
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर जोड़ी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और निरहुआ को फैंस ने खूब पसंद किया है। इनकी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ का होली स्पेशल सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है। होली से पहले दोनों का रोमांटिक होली सॉन्ग फैंस को दीवाना बना रहा है।
'होली में राजा आजा दोहा करत से'
सोशल मीडिया पर 'होली में राजा आजा दोहा करत से' गाना धमाल मचा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 14,982,770 से अधिक बार लोगों ने देखा है। यह गाना भोजपुरी एल्बम 'होली में पुरनकी बीवी बंद कर दा मोदीजी' (Holi Mein Puranki Biwi Band Kar Da Modiji) का है। गाने के बोल आजाद सिंह हैं वहीं इसे गाया निरहुआ और प्रियंका सिंह ने है। यह गाना निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है। इस गाने में दोनों एक दूसरे को याद करते हुए नजर आ रहे हैं।