लखनऊ

कपिल के शो पर आम्रपाली दुबे ने उन्हें ही बना दिया भाई, अभिनेत्री की हरकत पर कॉमेडियन की बोलती बंद

इस हफ्ते कपिल के शो में दोहरी हलचल होगी क्योंकि मशहूर जोड़ी निरहुआ -आम्रपाली को देखने का मौका दर्शकों को मिलेगा। इनके साथ ही रवि किशन और रानी चटर्जी भी गेस्ट के तौर पर उपस्थित होंगे। कपिल शर्मा के अगले एपिसोड में भोजपुरी स्टार्स की मस्ती देखने को मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Mar 2022, 2:38 PM IST
Amrapali Dubey Rani Chatterjee Nirahua on The Kapil Sharma Show
Amrapali Dubey Rani Chatterjee Nirahua on The Kapil Sharma Show

हिंदी और साउथ सिनेमा की ही तरह भोजपुरी सिनेमा (Bhojpiri Cinema) भी अब आगे निकल रहा है। भोजपुरी सिनेमा के ऐसे सितारों की कमी नहीं है जिन्होंने भारत ही नहीं विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। वहीं कुछ सितारे बॉलीवुड में भी खूब चमके। वहीं द कपिल शर्मा शो में ये भोजपुरी स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस हफ्ते कपिल के शो (The Kapil Sharma Show) में दोहरी हलचल होगी क्योंकि मशहूर जोड़ी निरहुआ-आम्रपाली (Nirahua and Amrapali Dubey) को देखने का मौका दर्शकों को मिलेगा। इनके साथ ही रवि किशन (Ravi Kishan) और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भी गेस्ट के तौर पर उपस्थित होंगे। कपिल शर्मा के अगले एपिसोड में भोजपुरी स्टार्स की मस्ती देखने को मिलेगी। इस दौरान स्टार्स एक दूसरे के कई राज भी खोलते हुए नजर आएंगे।

आम्रपाली ने गाया गाना

शो का एक मजेदार प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें कपिल शर्मा अभिनेत्री रानी चटर्जी को ब्रेसलेट पहने नजर आ रहे हैं, लेकिन जैसे ही उन्होंने ब्रेसलेट पहनना शुरू किया तो आम्रपाली दुबे पास ही खड़ी गाना शुरू कर देती हैं। जिसे सुनकर कपिल शर्मा बोलना बंद कर देते हैं। आम्रपाली ने 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' गाना शुरू कर दिया।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब कपिल के शो में भोजपुरी स्टार्स पहुंचे हैं, बल्कि इससे पहले के सीजन में भी भोजपुरी स्टार्स शो में आ चुके है। तब भी खूब ठहाके लगे थे और अब एक बार फिर हंसी का ठहाका लगने वाला है।

Updated on:
3 Mar 2022, 2:38 PM IST
Published on: